Friday, July 31, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

May 10, 2022

गृह मंत्री अमित शाह ने जनगणना को लेकर दी जानकारी, कहीं यह बड़ी बात

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
गृह मंत्री अमित शाह ने जनगणना को लेकर दी जानकारी, कहीं यह बड़ी बात
Spread the love

देश के गृहमंत्री अमित शाह ने देशभर में होने वाली जनगणना को लेकर जानकारी दी है. जिसमें उन्होंने कहा है कि कोरोना की लहर कम होते ही देश में डिजिटल जनसंख्या गणना शुरू होगी. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि कब तक जनगणना का काम पूरा हो जाएगा. अमित शाह ने बताया कि साल 2024 से पहले ही डिजिटल सेंसस का काम पूरा कर लिया जाएगा. देश मे पहली बार होने वाले ई-सेंसस की पहली बिल्डिंग का गुवाहाटी में गृहमंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि, दिल्ली में राष्ट्रीय जनसंख्या भवन का निर्माण इसी साल अगस्त तक पूरा हो जाएगा. हाई टेक, त्रुटिरहित, मल्टीपरपस सेंसस ऐप से जन्म, मृत्यु, फैमिली आर्थिक स्टेटस, जैसे तमाम व्यक्तिगत जानकारी को अपडेट किया जा सकेगा. इससे आम आदमी को सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं काटने होंगे. इससे मिली कई तरह की जानकारी का फायदा भविष्य की सरकारों को मिलेगा, जिससे वो अपना नीतियां और आदि कई जनता के काम कर पाएंगी. अमित शाह ने आगे कहा कि, जनगणना को हमने बहुत ही हल्के में लिया है. आने वाले समय में जो भी जनगणना होगी वो ई-जनगणना होगी. जो अगले 25 सालों के लिए होगी. शाह ने कहा कि, सबसे पहले मैं खुद इसकी शुरुआत करूंगा. अपने परिवार की पूरी डिटेल सॉफ्टवेयर में डालूंगा. हमने इसमें जन्म-मृत्यु पंजीकरण की भी व्यवस्था की है. गृहमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि, जनगणना पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण है. असम के लिए तो बहुत ही ज्यादा महत्व है. जनगणना ही बता सकता कि क्या प्लानिंग करनी है. राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का निरूपण भी इसी आधार पर होता है. सटीक जनगणना के आधार पर 2047 में जब भारत आजादी की शताब्दी मनाएगा तो हर क्षेत्र में देश आगे होगा. उन्होंने कहा कि, देश में बहुत सारी कमियों पर चर्चा होती है. पानी की कमी है, सड़क नहीं है. कमियों पर सब चर्चा करते हैं, लेकिन कैसे ठीक होगा कोई नहीं बताता. इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए जनगणना जरूरी है. इससे पता चलेगा की कहां पर विकास की क्या जरूरत है.

Previous Post

रेस्टोरेंट में शराब परोसने वालों की खैर नहीं आज इनविंग स्टार्म में 107 लोगों पर हुई कार्रवाई चार वाहन सीज एक व्यक्ति हुआ गिरफ्तार

Next Post

हल्द्वानी के जाने-माने डॉक्टर से तीन करोड़ के रंगदारी की मांग

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • ऑपरेशन प्रहार’ का प्रहार: 14.56 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, नैनीताल पुलिस का नशा कारोबारियों पर बड़ा वार
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • काठगोदाम-दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की मांग तेज, सांसद अजय भट्ट ने रेल मंत्री से की मुलाकात
  • ऑरेंज अलर्ट: 30 जुलाई को नैनीताल में भारी बारिश की चेतावनी, डीएम ने अधिकारियों को किया हाई अलर्ट

Next Post
हल्द्वानी के जाने-माने डॉक्टर से तीन करोड़ के रंगदारी की मांग

हल्द्वानी के जाने-माने डॉक्टर से तीन करोड़ के रंगदारी की मांग

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999