Sunday, October 25, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

June 13, 2022

रुद्रपुर के खेड़ा से अगवा हुई 4 साल की मासूम को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ढूंढ निकाला, चार आरोपी गिरफ्तार

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
रुद्रपुर के खेड़ा से अगवा हुई 4 साल की मासूम को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ढूंढ निकाला, चार आरोपी गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -

उधमसिंह नगर जनपद अंतर्गत रुद्रपुर के खेड़ा से अगुवा की गई मासूम को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही चार अपहृणकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया है. आरोपियों से 40 हजार रुपये की नकदी, दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस सहित तीन मोबाइल बरामद किए है।उधम सिंह नगर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शनिवार देर रात रुद्रपुर खेड़ा निवासी साहिद नवी ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी चार साल की बेटी रीदा का अपहरण हो गया है जिसपर पुलिस ने तत्काल मासूम की खोजबीन शुरू कर दी रविवार सुबह परिजनों पर अज्ञात नंबर से फोन आया और बच्ची को सकुशल छोड़ने के एवज में 15 लाख रुपए की डिमांड की गई।मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तत्काल 6 टीमों का गठन कर बच्ची को सकुशल बरामद करने के निर्देश दिए। दोपहर बाद सर्विलास पर सीसीटीवी की मदद से अपहरणकर्ता शाफी अहमद निवासी खेड़ा रुद्रपुर, शाहरुख उर्फ सलमान निवासी बनभूलपुरा, फिरोज मलिक निवासी मिलक रामपुर को संजय वन टांडा जंगल के पास से गिरफ्तार कर दिया। तीनों की निशानदेही पर पुलिस ने चौथी आरोपी छोटी निवासी इंद्रा नगर बनभूलपुरा को गिरफ्तार कर उसके पास से मासूम को बरामद कर लिया।अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने पीड़ित के पड़ोसी सफी अहमद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक अपहरण का मास्टरमाइंड सफी अहमद था। उसने अपहरण का खाका तैयार कर मासूम का अपने अन्य साथियों के साथ मिल कर अपहरण करवाया था. जिसके बाद उसके द्वारा मासूम को अपनी प्रेमिका छोटी के पास हल्द्वानी बनभूलपुरा में छिपा कर रखा था। पूछताछ में आरोपी सफी अहमद ने पुलिस को बताया कि वह कमेटी का काम करता है. जिसमें उस पर लाखों रुपए की देनदारी हो गई है। जिसपर उसने पड़ोस में रहने रहने वाली मासूम के अपहरण की योजना बनाई।पुलिस आज सोमवार को चारों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजेगी।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

सीपीयू जवान ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए टुकटुक से गिरी बच्ची को बचाया

Next Post

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ली विधानसभा की सदस्यता शपथ

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • बिना पुलिस सत्यापन मजदूर रखने पर ठेकेदार का ₹5 हजार का चालान, विधानसभा सत्र और त्योहारों के मद्देनजर अभियान तेज
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • श्री राम उपनगर में संघ का विजयदशमी उत्सव संपन्न, पथ संचलन पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

Next Post
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ली विधानसभा की सदस्यता शपथ

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ली विधानसभा की सदस्यता शपथ

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub