Tuesday, August 18, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

June 26, 2022

बड़ी खबर-दिल्ली से मरीज ला रही एंबुलेंस की ट्रक से टक्कर

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
बड़ी खबर-दिल्ली से मरीज ला रही एंबुलेंस की ट्रक से टक्कर
Spread the love

दिल्ली सफदरगंज अस्पताल से मरीज को ऋषिकेश एम्स ला रही एक एंबुलेंस का मंगलौर के पास हाईवे पर एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद हादसे की सूचना मिलते ही मंगलौर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का रेस्क्यू किया, वहीं इस हादसे में एंबुलेंस में ब्रेन हेमरेज से जूझ रहे मरीज हल्द्वानी निवासी गोपाल की मौत हो गई है, साथ ही इस दुर्घटना में एम्बुलेंस चालक सुनील सिंह, मृतक की पत्नी सुनीता शर्मा और फार्मासिस्ट मनोज बहुगुणा को चोट आई है।जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी निवासी गोपाल को ब्रेन हेमरेज होने के बाद पहले सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें निजी अस्पताल में रेफर कर दिया, इस दौरान उनके इलाज में लाखों का खर्चा आया, जिसकी वजह से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई, वहीं गोपाल को आयुष्मान कार्ड का भी कोई लाभ नहीं मिला, वहीं हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे पिता के इलाज के लिए पैसे नहीं होने पर उनकी दो मासूम बेटियों ने लोगों से दान मांगा, जिसके बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने परिवार को एक लाख रूपये की तुरंत सहायता दी थी, साथ ही उनके इलाज कराने का परिजनों को आश्वासन दिया था, साथ ही कई समाजसेवी और संस्थाओं ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया था, वहीं आज गोपाल को दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल से ऋषिकेश एम्स में इलाज के लिए लाया जा रहा था, इस बीच उनको लेकर आ रही एंबुलेंस (UK07GA1825) का मंगलौर के मुंडियाकी गांव के पास हाईवे पर एक्सीडेंट हो गया, इस दुर्घटना में गोपाल की मौत हो गई, वहीं चालक सुनील व गोपाल की पत्नी सुनीता और फार्मासिस्ट मनोज बहुगुणा को चोट आई है, एंबुलेंस में चालक सुनील, मरीज गोपाल और उनकी पत्नी समेत फार्मासिस्ट मनोज बहुगुणा सवार थे, घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि नारसन की तरफ से एक ट्रक मंगलौर की तरफ आ रहा था, जो अपनी साइड में चल रहा था, एंबुलेंस भी नारसन की तरफ से मंगलोर जा रही थी, एंबुलेंस चालक ने ट्रॉली को ओवरटेक करने का प्रयास किया और एंबुलेंस आगे से टकरा गई, जिसकी वजह से एंबुलेंस बाईं ओर क्षतिग्रस्त हो गई, हादसे में मरीज की मौत हो गई, जिसके बाद 108 के माध्यम से घायलों को रुड़की अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से अस्पताल के चिकित्सकों ने मृतक के शव और घायलों को उपचार देने के बाद हल्द्वानी भेज दिया है।

Previous Post

200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा पिक अप चालक की हुई मौत

Next Post

हाय रे कलियुग दो साल की मासूम के साथ हैवानियत आरोपी हुआ गिरफ्तार

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • मुख्यमंत्री धामी ने चोरगलिया में सुनीं जनसमस्याएं, शेर नाले पर 9.93 करोड़ की लागत से बने डबल लेन सेतु का किया लोकार्पण
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, वृक्षारोपण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण, पत्रिका एवं न्यूज लेटर का विमोचन तथा शपथ ग्रहण समारोह हुआ
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • विभाजन की पीड़ा से राष्ट्र प्रथम के संकल्प तक: एमबीपीजी कॉलेज में भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यशाला

Next Post
हाय रे कलियुग दो साल की मासूम के साथ हैवानियत आरोपी हुआ गिरफ्तार

हाय रे कलियुग दो साल की मासूम के साथ हैवानियत आरोपी हुआ गिरफ्तार

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999