हरिद्वार – पहली जुलाई से प्रदेश में प्लास्टिक मुक्त अभियान की शुरुआत होगी। प्रतिबंधित प्लास्टिक की सामाग्री बेचने वालो पर सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया जाएगा। इस अभियान को लेकर हरिद्वार जिला प्रशासन भी सख्त तेवर में है और प्लास्टिक भेजने वालों पर कसी जाएगी नकेल खासकर हरिद्वार के गंगा घाटों पर बिकने वाली प्लास्टिक की केन और पॉलीथिन पर प्रशासन की विशेष नजर है। लोगो को जागरूक कर प्लास्टिक का सामान न बेचने की अपील की जा रही है। घाटों पर पॉलीथिन की जगह हाथ से बनाई हुई चटाई का इस्तेमाल किया जाएगा। जिला प्रशासन ने चटाई बनाने वाले स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं से संपर्क साधा है। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने बताया कि 1 जुलाई से प्रतिबंधित प्लास्टिक का सामान बेचने वालो पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, प्लास्टिक मुक्त अभियान से पहले लोगो को जागरूक किया जा रहा है।






