Wednesday, August 26, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

September 12, 2022

वाह ये कलियुग युवती से दुष्कर्म के मामले में मां और आरोपी साधु गिरफ्तार

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
वाह ये कलियुग युवती से दुष्कर्म के मामले में मां और आरोपी साधु गिरफ्तार
Spread the love

हरिद्वार। स्वामित्व पाने की लालसा में इंसान क्या कुछ नहीं करता कभी-कभी तो स्वामित्व का लालच मां की ममता पर भी भारी पड़ जाता है। एक ऐसा ही मामला हरिद्वार से सामने आया है जहां पर असोम की युवती के साथ एक साधु ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में युवती की मां और आरोपी साधु को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल युवती की मां ने आश्रम का स्वामित्व मिलने के लालच में कोतवाली पुलिस में झूठा मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने बताया कि असोम निवासी एक साध्वी ने असोम में तहरीर देते हुए एक आध्यात्मिक संस्था जो कि शास्त्री नगर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में है उन पर झूठा दुष्कर्म का आरोप लगाया और जब मां की तहरीर पर पुलिस ने छानबीन की तो कुछ और ही कहानी सामने आई।असम पुलिस ने यह मामला हरिद्वार में ट्रांसफर कर दिया और हरिद्वार पुलिस ने मामले की छानबीन की छानबीन के दौरान पुलिस ने शास्त्री नगर गाजियाबाद निवासी मिथिलेश शुक्ला और राजेश शुक्ला से संपर्क किया जिसके बाद पुलिस के सामने इस मामले का एक नया पहलू आया। जिसके बाद पुलिस युवती को हरिद्वार लाई और यहां कोर्ट में युवती के बयान कराएं तब पता चला कि युवती के साथ दुष्कर्म संस्था के लोगों ने नहीं बल्कि किसी साधु ने किया है।
दरअसल बात यह है कि युवती अपनी मां नारायणी देवी उर्फ बोंटी डेका के साथ सुभाष नगर गली नंबर 5 निकट शंकर आश्रम ज्वालापुर में रह रही थी और उसकी मां का कृष्ण मुरारी निवासी श्री वृंदावन धाम रानीगली भूपतवाला के यहां आना जाना था तथा वह अपनी बेटी को भी अपने साथ आश्रम में लेकर जाती थी जब वह आश्रम में ठहरते थे तो उसी दौरान आरोपी साधु युवती से दुष्कर्म किया करता था। जब बेटी ने इस बारे में मां को बताया तो उसने चुप रहने की नसीहत दी इस बात का विरोध जब बेटी ने किया तो मां ने बेटी को शास्त्री नगर गाजियाबाद में एक आध्यात्मिक संस्था के यहां भेज दिया और आध्यात्मिक संस्था के पदाधिकारियों ने इस मामले को उजागर करने का प्रयास किया तब पीड़िता की मां ने असोम पहुंचकर उन्हीं पर झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया। युवती की मां ने साधु के खिलाफ इसलिए कुछ नहीं किया क्योंकि उसे लगता था कि साधु उसे अपना आश्रम सौंप देगा और इस स्वामित्व की चाह में उसने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म का विरोध नहीं किया जिसके बाद यह मामला सामने आया तो पुलिस ने युवती की मां और साधु दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग पढ़ें जानिए क्या कहते हैं आप के ग्रह नक्षत्र

Next Post

सोमेश्वर पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने व उत्पात मचाने पर 03 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, कार सीज

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • उपकारागार हल्द्वानी के बाहर चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा, वरना कार भी कब्जे में
  • आज होगा पुत्रदा एकादशी व्रत दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • जौनसारी बोली में जल्द शुरू होगा सर्टिफिकेट कोर्स : कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष पर नैनीताल प्रशासन की बड़ी पहल 109 गांव रेड जोन में चिन्हित, फेंसिंग और सोलर लाइट से होगी सुरक्षा—2.5 करोड़ रुपये अतिरिक्त स्वीकृत

Next Post
सोमेश्वर पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने व उत्पात मचाने पर 03 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, कार सीज

सोमेश्वर पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने व उत्पात मचाने पर 03 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, कार सीज

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999