Saturday, October 10, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

August 21, 2026

मानव-वन्यजीव संघर्ष पर नैनीताल प्रशासन की बड़ी पहल 109 गांव रेड जोन में चिन्हित, फेंसिंग और सोलर लाइट से होगी सुरक्षा—2.5 करोड़ रुपये अतिरिक्त स्वीकृत

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
नैनीताल में शस्त्र लाइसेंस पर बड़ा प्रहार: फायरिंग, हथियार के दुरुपयोग और आपराधिक मामलों में 4 लाइसेंस निरस्त
ख़बर शेयर करें -

नैनीताल, 21 अगस्त 2026। मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए नैनीताल जिला प्रशासन ने ग्रामीणों की जान-माल और कृषि-बागवानी की फसलों की सुरक्षा के लिए व्यापक अभियान शुरू किया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में पिछले वर्ष कई लोगों की जान गई तथा अनेक लोग घायल हुए। वहीं जंगली जानवरों के कारण कृषि एवं बागवानी की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

जिलाधिकारी ने कहा कि नैनीताल जनपद कृषि एवं बागवानी के लिए महत्वपूर्ण है। ऐसे में किसानों की फसल के साथ-साथ ग्रामीणों के जीवन की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पांच से दस वर्षों के आंकड़ों का अध्ययन कर चिन्हित किए रेड जोन

मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए वन विभाग, कृषि विभाग और उद्यान विभाग की संयुक्त टीम ने पिछले 5 से 10 वर्षों में हुई संघर्ष की घटनाओं का विस्तृत अध्ययन किया है। इसके आधार पर ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है, जहां मानव और वन्यजीवों के बीच संघर्ष की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं।

इस वर्ष संघर्ष से सर्वाधिक प्रभावित 109 गांवों को रेड जोन के रूप में चिन्हित किया गया है। इन गांवों में विशेष रूप से उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है, जहां सघन खेती होती है और वन्यजीवों के हमलों की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं।

109 गांवों में युद्धस्तर पर फेंसिंग और सोलर लाइट का काम

जिलाधिकारी ने बताया कि चिन्हित 109 गांवों में गुणवत्तापूर्ण चैनलिंग फेंसिंग का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में सोलर लाइटें भी उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि रात के समय वन्यजीवों की गतिविधियों से उत्पन्न खतरे को कम किया जा सके।

इन कार्यों को जिला योजना में विशेष प्राथमिकता दी गई है। इसके अतिरिक्त खनन न्यास से 2.5 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराई गई है। इसका उद्देश्य चिन्हित गांवों में शत-प्रतिशत फेंसिंग और आवश्यक प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

खतरे वाले क्षेत्रों में पिंजरे लगाने पर भी जोर

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि मुख्यमंत्री का भी कृषि एवं बागवानी को वन्यजीवों से होने वाले नुकसान से बचाने पर विशेष फोकस है। जिन गांवों में वन्यजीवों के कारण जान-माल का खतरा अधिक है, वहां आवश्यकता के अनुसार पिंजरे लगाने, सोलर लाइट लगाने और फेंसिंग के कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रशासन का स्पष्ट उद्देश्य ग्रामीणों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उनकी मेहनत से तैयार कृषि एवं बागवानी की फसलों को वन्यजीवों से होने वाले नुकसान से बचाना है।

प्रशासन की इस पहल से नैनीताल जनपद के 109 संवेदनशील गांवों में मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने तथा ग्रामीणों और किसानों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

 मौत के मुहाने से जिंदगी खींच लाई नैनीताल पुलिस! कौलटैक्स नहर के तेज बहाव में बह रहा था 35 वर्षीय युवक, अंधेरी रात में पुलिस जवान ने नहर में छलांग लगाकर बचाई जान

Next Post

जौनसारी बोली में जल्द शुरू होगा सर्टिफिकेट कोर्स : कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • 11/10/2026 से शुरू होंगी नवरात्रि आइए जानते हैं कलश स्थापना मुहूर्त एवं नवरात्रि पर विशेष
  • आज है पितृ विसर्जन अमावस्या आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक राशिफल एवं पंचाग
  • रामनगर डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य को धमकाने का मामला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा; सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से खुलासा
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • काठगोदाम में स्कूटी चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Next Post
जौनसारी बोली में जल्द शुरू होगा सर्टिफिकेट कोर्स : कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी

जौनसारी बोली में जल्द शुरू होगा सर्टिफिकेट कोर्स : कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub