Saturday, November 7, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

December 24, 2025

अल्मोड़ा में इन्द्रमणी बडोनी जी के 100वें जन्मदिवस पर ढोल-दमाऊ वादन, लोक कलाकार सम्मानित

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, मनोरंजन, शिक्षा
0
अल्मोड़ा में इन्द्रमणी बडोनी जी के 100वें जन्मदिवस पर ढोल-दमाऊ वादन, लोक कलाकार सम्मानित
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा, 24 दिसम्बर 2025।

स्वतंत्रता सेनानी, लोकसंस्कृति के प्रखर संवाहक एवं उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता स्व. इन्द्रमणी बडोनी जी के 100वें जन्मदिवस के अवसर पर पं. गोविन्द बल्लभ पंत राजकीय संग्रहालय, अल्मोड़ा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्कृति विभाग के तत्वावधान में हिमाद्रि नट कला समिति, फलसीमा (अल्मोड़ा) के लोक कलाकारों द्वारा पारंपरिक ढोल-दमाऊ वादन प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्रभारी निदेशक राजकीय संग्रहालय डॉ. चन्द्र सिंह चौहान ने उपस्थित जनों को स्व. इन्द्रमणी बडोनी जी के जीवन, शिक्षा, राजनीतिक यात्रा, लोकसंस्कृति के प्रति उनके समर्पण तथा उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन में उनके योगदान की संक्षिप्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन्द्रमणी बडोनी जी का जन्म 24 दिसम्बर 1925 को हुआ था। वे कुशल लोक कलाकार थे और पारंपरिक लोक वाद्ययंत्रों के वादन में दक्ष थे। अहिंसक विचारधारा और सादगीपूर्ण जीवन के कारण उन्हें “उत्तराखण्ड का गांधी” अथवा “पर्वतीय गांधी” के नाम से जाना जाता है। उनकी स्मृति में उत्तराखण्ड में उनके जन्मदिवस को “लोक संस्कृति दिवस” के रूप में मनाया जाता है।

दलनायक नवीन चन्द्र आर्या (हिमाद्रि नट कला समिति, फलसीमा) ने भी बडोनी जी के जीवन और विचारों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान ढोल-दमाऊ वादकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर शिवराज सिंह बिष्ट, अखिलेश कुमार मौर्या, रवि बिष्ट सहित संग्रहालय के अन्य कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

अल्मोड़ा के जूजित्सु खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, 1 स्वर्ण सहित 3 पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • धनतेरस विशेषांक – भगवान धन्वंतरि जयंती एवं यम दीपदान
  • श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ 11 दिवसीय रामलीला महोत्सव संपन्न, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 नशीले इंजेक्शनों के साथ युवक गिरफ्तार
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
अल्मोड़ा के जूजित्सु खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, 1 स्वर्ण सहित 3 पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान

अल्मोड़ा के जूजित्सु खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, 1 स्वर्ण सहित 3 पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub