Friday, October 16, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

December 24, 2025

अल्मोड़ा के जूजित्सु खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, 1 स्वर्ण सहित 3 पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, खेल, मनोरंजन, शिक्षा
0
अल्मोड़ा के जूजित्सु खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, 1 स्वर्ण सहित 3 पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान
ख़बर शेयर करें -

 

अल्मोड़ा।

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, हल्द्वानी में आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर एवं जूनियर अंडर-18 जूजित्सु चैंपियनशिप–2025 में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण सहित कुल 3 पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर अल्मोड़ा लौटने पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने अपने कार्यालय में खिलाड़ियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी ने स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी रजनी नेगी को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी हेतु पासपोर्ट बनवाने सहित हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

वरिष्ठ जूजित्सु कोच यशपाल भट्ट ने बताया कि अल्मोड़ा के चार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया, जिनमें दो खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जिले और प्रदेश को गौरवान्वित किया।

रजनी नेगी ने बालिकाओं के अंडर-12 आयु वर्ग में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। रजनी ने दिल्ली, असम और हरियाणा की खिलाड़ियों को बड़े अंतर से पराजित कर अपना दबदबा साबित किया। वह उत्तराखंड की अंतरराष्ट्रीय जूजित्सु खिलाड़ी एवं विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता प्रज्ञा जोशी को अपना प्रेरणास्रोत मानती हैं।

वहीं, अल्मोड़ा की दूसरी होनहार खिलाड़ी माही बिष्ट ने बालिकाओं के अंडर-10 आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया।

गौरतलब है कि इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तराखंड राज्य ने सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जूजित्सु एसोसियेशन ऑफ इंडिया के निदेशक प्रशासन सतीश जोशी, उप निदेशक खेल रशिका सिद्धिकी, जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या, राष्ट्रीय रेफरी नीलेश जोशी, जिला ओलंपिक संघ के सचिव गोपाल खोलिया सहित अनेक खेलप्रेमियों व गणमान्य लोगों ने बधाई दी है।

अल्मोड़ा के उभरते खिलाड़ियों की यह सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

अल्मोड़ा में इन्द्रमणी बडोनी जी के 100वें जन्मदिवस पर ढोल-दमाऊ वादन, लोक कलाकार सम्मानित

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष-2026 के तहत आयोजित हुई कार्यशाला, आधुनिक कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर
  • नैनीताल में राजस्व मामलों के निस्तारण में तेजी, एक वर्ष में 31,979 वाद निपटाए
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
आज का पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub