Haridwar News: हरिद्वार के लक्सर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से एक महिला लापता हो गई. बता दें कि महिला अपने पति के साथ केदारनाथ दर्शन कर गाजियाबाद लौट रही थी, लेकिन रास्ते में ही महिला गायब हो गई, जिसके बाद पुलिस और रेलवे प्रशासन ने खोजबीन शुरू की, लेकिन अब तक महिला की कोई जानकारी नहीं मिली.






