Tuesday, June 16, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

June 14, 2026

एक पल में उजड़ गए सपने: गर्जिया मंदिर के निकट नदी में डूबने से युवती की मौत

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
एक पल में उजड़ गए सपने: गर्जिया मंदिर के निकट नदी में डूबने से युवती की मौत
Spread the love

रामनगर। गर्जिया मंदिर के निकट कोसी नदी में स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 24 वर्षीय युवती की डूबने से मौत हो गई। घटना से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार ठाकुरद्वारा क्षेत्र में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन के बाद रविवार को ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर कथा के जल विसर्जन के लिए गर्जिया मंदिर पहुंचे थे। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होने के बाद श्रद्धालु कोसी नदी में स्नान करने लगे। इसी दौरान 24 वर्षीय निशु पुत्री होराम सिंह अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती को बचाने के लिए तत्काल प्रयास किए गए, लेकिन वह देखते ही देखते नदी की गहराई में समा गई। काफी देर तक खोजबीन के बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उसे रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि निशु अपने दो भाइयों की इकलौती बहन थी। उसने स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली थी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दुखद घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। श्रद्धा और आस्था के माहौल के बीच हुए इस हादसे ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।

Previous Post

कैंची धाम ड्यूटी में तैनात दो पुलिसकर्मी गंभीर आरोपों में हिरासत में, नामजद मुकदमा दर्ज

Next Post

उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी: पहाड़ के अंतिम छोर तक ज्ञान की रोशनी पहुंचाने वाला शिक्षा का जनांदोलन

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • भारतीय ज्योतिष : वेदों का चक्षु और त्रिकाल दर्शन का शाश्वत विज्ञान
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • एमबीपीजी कॉलेज गेट के सामने दर्दनाक हादसा: डिवाइडर पार करते समय मैक्स की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
  • नीट-यूजी 2026 पुनर्परीक्षा की तैयारियां तेज, डीएम ने दिए निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन के निर्देश
  • रक्तदान महादान: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में दो दिवसीय शिविर में 39 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

Next Post
उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी: पहाड़ के अंतिम छोर तक ज्ञान की रोशनी पहुंचाने वाला शिक्षा का जनांदोलन

उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी: पहाड़ के अंतिम छोर तक ज्ञान की रोशनी पहुंचाने वाला शिक्षा का जनांदोलन

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999