Saturday, June 20, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

June 20, 2026

रामनगर की बीएलओ पुष्पा कुमारी ने रचा कीर्तिमान, एसआईआर कार्य 100 प्रतिशत पूर्ण करने वाली बनीं पहली बीएलओ

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, राजनीति, शिक्षा
0
रामनगर की बीएलओ पुष्पा कुमारी ने रचा कीर्तिमान, एसआईआर कार्य 100 प्रतिशत पूर्ण करने वाली बनीं पहली बीएलओ
Spread the love

रामनगर, 20 जून 2026।

“पंखों से नहीं, हौसलों से उड़ान होती है”—इस कहावत को चरितार्थ करते हुए रामनगर की बीएलओ एवं जीपीपी कन्या इंटर कॉलेज की खेल शिक्षिका पुष्पा कुमारी ने अपनी अथक मेहनत और समर्पण के बल पर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वह रामनगर के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में एसआईआर कार्य 100 प्रतिशत पूर्ण करने वाली पहली बीएलओ बन गई हैं।

वार्ड संख्या-5 के भाग संख्या-31 अंतर्गत ज्वाला लाइन, बजाजा लाइन, गांधी गली, नई लाइन एवं सराय गली क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहीं पुष्पा कुमारी ने प्री-एसआईआर से लेकर अब तक दिन-रात मेहनत करते हुए 850 मतदाताओं के डबल फॉर्म यानी कुल 1700 फॉर्म भरकर शनिवार को अपना लक्ष्य पूरा किया। इसके बाद उन्होंने अपनी उपलब्धि की रिपोर्ट उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान को सौंप दी।

उपजिलाधिकारी रामनगर ने उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी और इसे अन्य बीएलओ के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

पुष्पा कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय उपजिलाधिकारी रामनगर, बीएलओ ऑब्जर्वर अखिलेश मेंदोलिया, विनोद कुमार चौपड़ा, जीपीपी के लिपिक नेहा शर्मा, वार्ड सभासद शिवि अग्रवाल, समाजसेवी डॉ. जफर सैफी, भाजपा बीएलए ममता गर्ग, कांग्रेस बीएलए जहीर अब्बास तथा क्षेत्र के सभी मतदाताओं को दिया।

उन्होंने बताया कि इस चुनौतीपूर्ण कार्य को समय पर पूरा करने के लिए उन्होंने अपनी छह वर्षीय पुत्री दार्शी गुसाई को अपने शिक्षक पति कुलदीप सिंह गुसाई के साथ पैतृक गांव भेज दिया, ताकि वह पूरी एकाग्रता के साथ निर्वाचन कार्य को संपन्न कर सकें।

बीएलओ पुष्पा कुमारी ने बताया कि वार्ड की दो मानसिक रूप से अस्वस्थ मां-बेटी के फॉर्म भरने में कुछ कठिनाइयां आईं, लेकिन उन्होंने धैर्य और संवेदनशीलता के साथ उनका भी फॉर्म भरवाया। उन्होंने सभी मतदाताओं के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Previous Post

नैनीताल में एसआईआर की समीक्षा: डिजिटलाइजेशन में तेजी लाने के निर्देश, कम प्रगति वाले बूथों पर रहेगा विशेष फोकस

Next Post

NEET-2026: निष्पक्ष और सुरक्षित परीक्षा के लिए अल्मोड़ा पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • योग का वैश्विक संदेश: स्वस्थ जीवन, शांत मन और एकात्म मानवता
  • NEET-2026: निष्पक्ष और सुरक्षित परीक्षा के लिए अल्मोड़ा पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
  • रामनगर की बीएलओ पुष्पा कुमारी ने रचा कीर्तिमान, एसआईआर कार्य 100 प्रतिशत पूर्ण करने वाली बनीं पहली बीएलओ
  • नैनीताल में एसआईआर की समीक्षा: डिजिटलाइजेशन में तेजी लाने के निर्देश, कम प्रगति वाले बूथों पर रहेगा विशेष फोकस
  • रामनगर पुलिस और एसओजी नैनीताल की संयुक्त कार्रवाई, फायरिंग मामले में वांछित आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Next Post
NEET-2026: निष्पक्ष और सुरक्षित परीक्षा के लिए अल्मोड़ा पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

NEET-2026: निष्पक्ष और सुरक्षित परीक्षा के लिए अल्मोड़ा पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999