Saturday, June 20, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

June 20, 2026

नैनीताल में एसआईआर की समीक्षा: डिजिटलाइजेशन में तेजी लाने के निर्देश, कम प्रगति वाले बूथों पर रहेगा विशेष फोकस

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, राजनीति
0
नैनीताल में एसआईआर की समीक्षा: डिजिटलाइजेशन में तेजी लाने के निर्देश, कम प्रगति वाले बूथों पर रहेगा विशेष फोकस
Spread the love

हल्द्वानी, 20 जून 2026

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने शनिवार को राज्य अतिथि गृह हल्द्वानी में जनपद नैनीताल में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की समीक्षा करते हुए गणना फार्मों के डिजिटलाइजेशन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कम प्रगति वाले बूथों पर विशेष ध्यान देने, अतिरिक्त डाटा एंट्री ऑपरेटर तैनात करने तथा नगरीय क्षेत्रों में मतदाताओं के सहयोग के लिए मोबाइल टीमों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की उपस्थिति में आयोजित समीक्षा बैठक में विधानसभा क्षेत्र कालाढूंगी, भीमताल, हल्द्वानी और नैनीताल में डिजिटलाइजेशन की अपेक्षाकृत धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित उपजिलाधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को बूथवार प्रतिदिन सुबह-शाम समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।

डॉ. जोगदण्डे ने कहा कि डिजिटलाइजेशन कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिन बूथों पर प्रगति कम है, वहां विशेष फोकस किया जाए तथा डाटा एंट्री ऑपरेटरों की संख्या बढ़ाई जाए। उन्होंने हेल्पिंग हैंड के रूप में अतिरिक्त मोबाइल टीमों की तैनाती करने तथा ऑनलाइन गणना फार्म भरने के लिए मतदाताओं को प्रेरित करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में मोबाइल एवं आईटी टीमों को भेजकर बीएलओ को आवश्यक तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि डिजिटलाइजेशन कार्य प्रभावित न हो।

बैठक में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि निर्वाचन संबंधी सभी कार्य समयबद्ध होते हैं और एसआईआर अभियान भी इसी श्रेणी का महत्वपूर्ण कार्य है। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं है, वहां से गणना फार्मों को केंद्रों पर लाकर डिजिटाइजेशन कराया जाए। साथ ही बंद मिले घरों पर कम से कम तीन बार संपर्क किया जाए, बूथ लेवल एजेंट को साथ रखा जाए तथा पूरी प्रक्रिया का दस्तावेजीकरण किया जाए।

बैठक के दौरान अधिकारियों को बीएलओ ऐप के नए मॉड्यूल्स का प्रशिक्षण भी दिया गया। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय, सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एच.डी. पाण्डे सहित सभी उपजिलाधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post

रामनगर पुलिस और एसओजी नैनीताल की संयुक्त कार्रवाई, फायरिंग मामले में वांछित आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Next Post

रामनगर की बीएलओ पुष्पा कुमारी ने रचा कीर्तिमान, एसआईआर कार्य 100 प्रतिशत पूर्ण करने वाली बनीं पहली बीएलओ

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • रामनगर की बीएलओ पुष्पा कुमारी ने रचा कीर्तिमान, एसआईआर कार्य 100 प्रतिशत पूर्ण करने वाली बनीं पहली बीएलओ
  • नैनीताल में एसआईआर की समीक्षा: डिजिटलाइजेशन में तेजी लाने के निर्देश, कम प्रगति वाले बूथों पर रहेगा विशेष फोकस
  • रामनगर पुलिस और एसओजी नैनीताल की संयुक्त कार्रवाई, फायरिंग मामले में वांछित आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • NEET-2026: निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट, 11 केंद्रों पर 3874 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Next Post
रामनगर की बीएलओ पुष्पा कुमारी ने रचा कीर्तिमान, एसआईआर कार्य 100 प्रतिशत पूर्ण करने वाली बनीं पहली बीएलओ

रामनगर की बीएलओ पुष्पा कुमारी ने रचा कीर्तिमान, एसआईआर कार्य 100 प्रतिशत पूर्ण करने वाली बनीं पहली बीएलओ

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999