Saturday, August 8, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

June 20, 2026

रामनगर पुलिस और एसओजी नैनीताल की संयुक्त कार्रवाई, फायरिंग मामले में वांछित आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

News Deskby News Desk
in अपराध, उत्तराखंड
0
रामनगर पुलिस और एसओजी नैनीताल की संयुक्त कार्रवाई, फायरिंग मामले में वांछित आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
Spread the love

रामनगर। फायरिंग और जानलेवा धमकी के मामले में वांछित ₹20 हजार के इनामी अपराधी को रामनगर पुलिस और एसओजी नैनीताल की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान उसके एक साथी को भी अवैध तमंचे के साथ दबोचा गया। दोनों के कब्जे से दो अवैध तमंचे बरामद हुए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल तथा क्षेत्राधिकारी रामनगर अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने यह सफलता हासिल की।

पुलिस के अनुसार 27 मई 2026 को सुभाष नामक व्यक्ति की तहरीर पर कोतवाली रामनगर में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि कुछ लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और हत्या की नीयत से फायरिंग की। मामले में नामजद आरोपी विशाल पासवान पुत्र उमेश पासवान निवासी टांडा मल्लू, रामनगर लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी न होने पर एसएसपी नैनीताल द्वारा उस पर ₹20 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने चोरपानी क्षेत्र के एक खाली मैदान में घेराबंदी कर विशाल पासवान को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा बरामद हुआ। मौके पर मौजूद उसके साथी अनुज रावत पुत्र मोहन सिंह रावत निवासी ग्राम बसई, पीरूमदारा, रामनगर को भी एक अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया।

दोनों आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

विशाल पासवान पुत्र उमेश पासवान, निवासी टांडा मल्लू, रामनगर (₹20 हजार का इनामी)

अनुज रावत पुत्र मोहन सिंह रावत, निवासी ग्राम बसई, पीरूमदारा, रामनगर

बरामदगी

02 अवैध तमंचे

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

नैनीताल में एसआईआर की समीक्षा: डिजिटलाइजेशन में तेजी लाने के निर्देश, कम प्रगति वाले बूथों पर रहेगा विशेष फोकस

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  •  गहरी खाई में समाई कार, पांच की दर्दनाक मौत, मासूम जिंदगी के लिए जंग जारी
  • अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष बने डॉ. वी.डी. शर्मा
  • रोजगारोन्मुख शिक्षा, कौशल विकास और नवाचार पर उद्योग जगत के साथ हुआ मंथन
  • वैदिक भारती के पंचम वार्षिकोत्सव में गूंजे कुमाउनी रामायण के स्वर, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
  • नई शिक्षा नीति की दिशा में बड़ा कदम: उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की कार्य परिषद ने दी कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी

Next Post
नैनीताल में एसआईआर की समीक्षा: डिजिटलाइजेशन में तेजी लाने के निर्देश, कम प्रगति वाले बूथों पर रहेगा विशेष फोकस

नैनीताल में एसआईआर की समीक्षा: डिजिटलाइजेशन में तेजी लाने के निर्देश, कम प्रगति वाले बूथों पर रहेगा विशेष फोकस

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999