Tuesday, July 14, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

July 13, 2026

तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर भड़का मामला, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने लिया तत्काल संज्ञान

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, राजनीति
0
तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर भड़का मामला, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने लिया तत्काल संज्ञान
Spread the love

हल्द्वानी, 13 जुलाई 2026।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर, हल्द्वानी में कार्यरत वाइटल रेडियोलॉजी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को पिछले तीन माह से वेतन न मिलने का मामला अब प्रशासन तक पहुंच गया है। शिकायत मिलते ही कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने तत्काल संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त हल्द्वानी को मामले की जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने तथा सभी कर्मचारियों का लंबित वेतन जल्द दिलाने के निर्देश दिए हैं।

 

कर्मचारियों द्वारा कुमाऊं आयुक्त को सौंपे गए शिकायती पत्र में बताया गया है कि वे आयुष्मान आरोग्य मंदिर में पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन कंपनी प्रबंधन ने अप्रैल, मई और जून 2026 का वेतन अब तक जारी नहीं किया है। लगातार तीन माह से वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों और उनके परिवारों के सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। बच्चों की शिक्षा, घरेलू खर्च और इलाज जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति भी कठिन हो गई है। कर्मचारियों ने यह भी बताया कि कुसुमखेड़ा स्थित सेंटर को भी बंद कर दिया गया है।

 

शिकायत में कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि वेतन की मांग करने पर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है तथा नौकरी से निकालने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दी जाती हैं। उनका कहना है कि इस संबंध में कंपनी प्रबंधन को कई बार मौखिक और लिखित रूप से अवगत कराया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया।

 

शिकायत के अनुसार इस मामले से लगभग 50 कर्मचारी प्रभावित हैं, जिनमें 10 चिकित्सक, 10 फार्मासिस्ट, 10 स्टाफ नर्स, 10 एमपीडब्ल्यू तथा 10 सफाई कर्मचारी शामिल हैं।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने नगर आयुक्त हल्द्वानी को निर्देश दिए हैं कि कर्मचारियों के लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराया जाए तथा बंद पड़े कुसुमखेड़ा सेंटर को पुनः संचालित कराने के संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई की जाए। प्रशासन की इस त्वरित पहल से कर्मचारियों में न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।

Previous Post

रीप परियोजना ने बदली हेमा देवी की तकदीर, पशुपालन से हर महीने ₹18 हजार की आत्मनिर्भर आय

Next Post

17 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री धामी ने विकास, आपदा राहत और जनसुविधाओं के लिए खोला खजाना

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • पुलिस बनी बच्चों की दोस्त: महिला पुलिस ने स्कूल में दिया सुरक्षा और सड़क सुरक्षा का पाठ
  • हरेला महोत्सव : उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में हरियाली का संकल्प, सांसद अजय भट्ट ने किया वृहद वृक्षारोपण का शुभारंभ
  • विकास कार्यों में लापरवाही पर डीएम का सख्त संदेश: गुणवत्ता से समझौता नहीं, अधूरे कार्यों की होगी जवाबदेही
  • क्वारब बाईपास पर सख्ती: ओवरलोड वाहनों पर चलेगा अभियान, खतरे में पड़े बिजली पोल को हटाने के निर्देश
  • आक्रोशित ग्रामीणों का ऐलान: जर्जर स्कूल भवन में नहीं भेजेंगे बच्चे, आंदोलन तेज

Next Post
17 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री धामी ने विकास, आपदा राहत और जनसुविधाओं के लिए खोला खजाना

17 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री धामी ने विकास, आपदा राहत और जनसुविधाओं के लिए खोला खजाना

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999