Sunday, September 20, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

July 13, 2026

17 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री धामी ने विकास, आपदा राहत और जनसुविधाओं के लिए खोला खजाना

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
17 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री धामी ने विकास, आपदा राहत और जनसुविधाओं के लिए खोला खजाना
Spread the love

देहरादून, 13 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में बुनियादी ढांचे, जनसुविधाओं और आपदा राहत कार्यों को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न विकास योजनाओं के लिए लगभग ₹17 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृत धनराशि से पेयजल, सीवरेज, मंदिर सौंदर्यीकरण, खेल सुविधाओं और आपदा प्रभावित परिवारों को राहत उपलब्ध कराई जाएगी।

 

मुख्यमंत्री ने नैनीताल जिले के हल्द्वानी में 15 वर्ष पुराने पंप सेटों को बदलकर नए ऊर्जा दक्ष पंप सेट स्थापित करने के लिए ₹3.01 करोड़ की मंजूरी दी है। वहीं, देहरादून के रायपुर स्थित वाणी विहार क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने के लिए ₹3.11 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

 

आपदा प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्वास को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री ने चमोली जिले की नगर पालिका परिषद ज्योतिर्मठ (जोशीमठ) में वर्ष 2023 के भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्रों में स्लोप स्टेबलाइजेशन कार्यों के लिए भूमि अधिग्रहण हेतु राज्य आकस्मिकता निधि से ₹10 करोड़ की मंजूरी दी है।

 

इसके अलावा, देहरादून के मझाड़ा और कालीगाड क्षेत्र के 14 आपदा प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर किराये के मकानों में रहने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹3.36 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

 

अन्य विकास कार्यों के तहत पिथौरागढ़ जनपद के ग्राम मिलम स्थित नंदा देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए ₹90.16 लाख तथा देहरादून स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब को खेल सामग्री खरीदने के लिए ₹5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

 

मुख्यमंत्री की इन स्वीकृतियों से प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, धार्मिक स्थलों के विकास तथा आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Previous Post

तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर भड़का मामला, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने लिया तत्काल संज्ञान

Next Post

हरिद्वार: जंगल में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, 7 युवकों पर मुकदमा दर्ज; बाल-बाल बची पीड़िता की जान

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • नैनीताल में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की होगी नियमित निगरानी कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने वार्डवार सर्वे और दैनिक निरीक्षण के दिए निर्देश
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • सूचना, संवाद और समाधान पर केंद्रित रहा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का जन संवाद कार्यक्रम
  • वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ. मदन मोहन पाठक ‘राष्ट्रीय ज्योतिष रत्न सम्मान-2026’ से सम्मानित
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
हरिद्वार: जंगल में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, 7 युवकों पर मुकदमा दर्ज; बाल-बाल बची पीड़िता की जान

हरिद्वार: जंगल में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, 7 युवकों पर मुकदमा दर्ज; बाल-बाल बची पीड़िता की जान

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999