Friday, July 17, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

July 15, 2026

हल्द्वानी में नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9.98 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

News Deskby News Desk
in अपराध, उत्तराखंड
0
हल्द्वानी में नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9.98 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
Spread the love

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हल्द्वानी पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक व्यक्ति को 9.98 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस लगातार संदिग्ध व्यक्तियों और मादक पदार्थों की तस्करी पर नजर बनाए हुए है।

इसी क्रम में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस टीम ने कालाढूंगी रोड स्थित जनता बैंड एवं ढोल दुकान के सामने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 9.98 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान परवेज अहमद (40 वर्ष), पुत्र जमील अहमद, निवासी नई बस्ती, गोपाल मंदिर के निकट, वार्ड नंबर-20, थाना वनभूलपुरा, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 234/2026 के तहत धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद स्मैक कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजीत राठौर (प्रभारी चौकी हीरानगर), हेड कांस्टेबल मनोज कुमार तथा कांस्टेबल गिरीश चंद्र शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।

Previous Post

जनता के द्वार पहुंची सरकार: मुख्यमंत्री धामी बोले— सेवा ही हमारा धर्म, बदरीनाथ चोरी के दोषियों को नहीं मिलेगी कोई राहत

Next Post

सुप्रीम कोर्ट की ऐतिहासिक मुहर: हल्द्वानी शिफ्ट होगा उत्तराखंड हाई कोर्ट, नैनीताल से स्थानांतरण का रास्ता साफ

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • चौघानपाटा में सिलेंडर ब्लास्ट का खतरा! धू-धू कर जल उठा भोजनालय, फायर टीम की बहादुरी से टला बड़ा विस्फोट
  • हरेला पर वृद्ध जागेश्वर में मुख्यमंत्री धामी ने की विशेष पूजा, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना; डेढ़ क्विंटल की घंटी की समर्पित
  • नैनीताल में जनभागीदारी से हजारों पौधे रोपे, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला व्यापक जनसमर्थन
  • हरेला की सुबह मातम में बदली: तेज रफ्तार कैंटर ने पूर्व सैनिक को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत
  • भगवान भोलेनाथ का पवित्र मास श्रावण प्रारंभ सूर्य देव दक्षिणायन स्थानीय लोकपर्व हरेला आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
सुप्रीम कोर्ट की ऐतिहासिक मुहर: हल्द्वानी शिफ्ट होगा उत्तराखंड हाई कोर्ट, नैनीताल से स्थानांतरण का रास्ता साफ

सुप्रीम कोर्ट की ऐतिहासिक मुहर: हल्द्वानी शिफ्ट होगा उत्तराखंड हाई कोर्ट, नैनीताल से स्थानांतरण का रास्ता साफ

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999