Tuesday, August 11, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

August 11, 2026

‘हर घर तिरंगा’ अभियान में SSB ने दिया मानवता का संदेश, 12 जवानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
‘हर घर तिरंगा’ अभियान में SSB ने दिया मानवता का संदेश, 12 जवानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Spread the love

अल्मोड़ा, 11 अगस्त।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान की श्रृंखला में सशस्त्र सीमा बल (SSB) क्षेत्रक मुख्यालय, अल्मोड़ा में मंगलवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में SSB के अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की। शिविर का आयोजन सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान, अल्मोड़ा के ब्लड बैंक के विशेष सहयोग से किया गया।

रक्तदान से पूर्व शिविर में कुल 20 इच्छुक रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच एवं स्क्रीनिंग की गई। स्वास्थ्य मानकों पर खरा उतरने वाले 12 अधिकारियों एवं जवानों ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया। इस दौरान रक्तदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

अधिकारियों ने स्वयं रक्तदान कर पेश की मिसाल

शिविर की शुरुआत डिप्टी कमांडेंट रविनंद झा द्वारा स्वयं रक्तदान कर की गई। उन्होंने रक्तदान को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए जवानों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया। वहीं शिविर के समापन अवसर पर असिस्टेंट कमांडेंट अजीत ने भी स्वैच्छिक रक्तदान कर दूसरों के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।

‘रक्तदान महादान’, किसी जरूरतमंद के लिए बन सकता है जीवनदान

पैथोलॉजिस्ट एवं ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. आशीष जैन ने रक्तदाताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और समाज सेवा का सर्वोच्च रूप है। एक व्यक्ति द्वारा दान किया गया रक्त किसी असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। उन्होंने स्वस्थ लोगों से नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया।

मेडिकल सोशल वेलफेयर ऑफिसर हेम बहुगुणा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गोविंद सिंह तितियाल एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश पुनेरा के मार्गदर्शन में मेडिकल कॉलेज सामाजिक उत्तरदायित्वों का निरंतर निर्वहन कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आउटरीच कैंप चिकित्सा सेवाओं के सामाजिक आयाम को मजबूत करते हैं और स्वास्थ्य संस्थानों तथा समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हैं।

रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

शिविर के दौरान मेडिकल कॉलेज की टीम ने सभी रक्तदाताओं को उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र, डोनर कार्ड एवं प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। रक्तदान शिविर में ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. आशीष जैन, जूनियर रेजिडेंट डॉ. आस्था, नर्सिंग अधिकारी नीलम रावत एवं मेडिकल सोशल वेलफेयर ऑफिसर हेम बहुगुणा (शिविर संयोजक) ने अपनी सेवाएं दीं।

SSB की ओर से वीर सिंह एवं उनकी टीम ने शिविर के सफल संचालन में सहयोग प्रदान किया।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के बीच आयोजित यह रक्तदान शिविर राष्ट्रभक्ति के साथ-साथ मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया।

Previous Post

औषधीय वनस्पतियों से बदलेगी उत्तराखण्ड की तस्वीर, कालाकोटी-मटेला की पुस्तक का विमोचन

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में SSB ने दिया मानवता का संदेश, 12 जवानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
  • औषधीय वनस्पतियों से बदलेगी उत्तराखण्ड की तस्वीर, कालाकोटी-मटेला की पुस्तक का विमोचन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर UOU में गूंजी राष्ट्रभक्ति की स्वर लहरियां, मेहंदी प्रतियोगिता में दिखा देशप्रेम
  • एसएसपी से कथित दुर्व्यवहार पर भड़के श्याम नारायण पांडे, बोले—‘वर्दी की गरिमा से खिलवाड़ शर्मनाक’

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999