Saturday, October 10, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

August 20, 2026

500 मीटर अधूरे पैदल मार्ग और गणेशीगैर पुलिया के चौड़ीकरण की मांग, ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
500 मीटर अधूरे पैदल मार्ग और गणेशीगैर पुलिया के चौड़ीकरण की मांग, ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। लमगड़ा और हवालबाग विकासखंड के करीब 20 गांवों के ग्रामीणों ने नारी निकेतन (बख) से दमुवाधारा होते हुए गणेशीगैर-धारानौला मुख्य मोटर मार्ग तक अधूरे पड़े करीब 500 मीटर पैदल मार्ग के निर्माण तथा गणेशीगैर पुलिया के चौड़ीकरण की मांग को लेकर जिलाधिकारी अंशुल सिंह को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि मार्ग का शेष हिस्सा बरसात के दौरान बेहद खतरनाक हो जाता है और लोगों को जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है।

पीसीसी सदस्य गोपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि किशोरी बालिका सदन (बख) से होकर गुजरने वाला यह पैदल मार्ग क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यह मार्ग विश्वनाथ मंदिर, श्मशान घाट तथा अल्मोड़ा नगर क्षेत्र को जोड़ता है और लमगड़ा एवं हवालबाग विकासखंड के करीब 20 गांवों के ग्रामीण प्रतिदिन इसका उपयोग करते हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक मार्ग का करीब 500 मीटर हिस्सा अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। बरसात के दिनों में यहां कीचड़, फिसलन और जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है। इसका सबसे अधिक खामियाजा बुजुर्गों, महिलाओं, स्कूली बच्चों और रोजाना आवागमन करने वाले ग्रामीणों को भुगतना पड़ता है। कई स्थानों पर मार्ग की स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।

दो चरणों में मिली धनराशि, फिर भी अधूरा है काम

ग्रामीणों ने बताया कि विधायक मनोज तिवारी के प्रयासों से वर्ष 2023-24 में जिला योजना के तहत 15 लाख रुपये तथा वर्ष 2024-25 में 10 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई थी। इसके बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से मार्ग का अधिकांश निर्माण कार्य कराया गया, लेकिन शेष 500 मीटर मार्ग और गणेशीगैर स्थित पुलिया का चौड़ीकरण अब भी लंबित है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर वर्ष 2023 में मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बावजूद वित्तीय स्वीकृति के अभाव में कार्य पूर्ण नहीं हो सका।

सीसी सड़क और इंटरलॉकिंग टाइल्स की मांग

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की कि जनहित को देखते हुए जिला योजना अथवा अन्य उपयुक्त मद से आवश्यक धनराशि स्वीकृत कर शेष 500 मीटर मार्ग का निर्माण कराया जाए। उन्होंने मार्ग पर सीसी सड़क एवं इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने के साथ-साथ गणेशीगैर पुलिया का चौड़ीकरण कराने की मांग की।

ग्रामीणों ने कहा कि मार्ग और पुलिया का निर्माण पूरा होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही विश्वनाथ मंदिर, श्मशान घाट और नगर क्षेत्र तक पहुंचने में लोगों को काफी राहत मिलेगी।

डीएम ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

ज्ञापन प्राप्त करते हुए जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जनहित और क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए शेष मार्ग के निर्माण एवं गणेशीगैर पुलिया के चौड़ीकरण के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ज्ञापन सौंपने वालों में पीसीसी सदस्य गोपाल सिंह चौहान, चंदन ढैला, शिवेंद्र गोस्वामी, मदन सिंह मेर, पार्षद विजय कुमार भट्ट, कैलाश गुरुरानी, गोधन सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान आरती बिष्ट, पूरन रौतेला, रवि कुमार, प्रकाश बिष्ट, दयाशंकर, त्रिलोक बोरा, नवीन सनवाल, बृजेश कुमार, शंकर लाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

आज मनाया जाएगा आठूं होगी गौरा महेश्वर की पूजा महिलाएं धारण करेंगी दुबड़ा आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, भीमताल विधानसभा की समस्याओं के समाधान की उठाई मांग

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • 11/10/2026 से शुरू होंगी नवरात्रि आइए जानते हैं कलश स्थापना मुहूर्त एवं नवरात्रि पर विशेष
  • आज है पितृ विसर्जन अमावस्या आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक राशिफल एवं पंचाग
  • रामनगर डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य को धमकाने का मामला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा; सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से खुलासा
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • काठगोदाम में स्कूटी चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Next Post
मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, भीमताल विधानसभा की समस्याओं के समाधान की उठाई मांग

मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, भीमताल विधानसभा की समस्याओं के समाधान की उठाई मांग

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub