Friday, September 11, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

September 11, 2026

ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट 163 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, 65 ब्लड व 4 पानी के सैंपल लिए गए; विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी ओपीडी सेवाएं

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, चिकित्सा
0
ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट  163 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, 65 ब्लड व 4 पानी के सैंपल लिए गए; विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी ओपीडी सेवाएं
Spread the love

नैनीताल, 11 सितंबर 2026। ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और उपचार अभियान तेज कर दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य टीमें लगातार घर-घर सर्वे, स्वास्थ्य परीक्षण, सैंपलिंग, उपचार और जागरूकता अभियान चला रही हैं।

शुक्रवार को विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों में 163 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट में 98 लोगों की जांच की गई, जिनमें आवश्यकता के अनुसार 13 मरीजों को भर्ती किया गया।

जिलाधिकारी के सहयोग से उपलब्ध कराई गई रैपिड किट के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर सैंपलिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 65 ब्लड सैंपल लिए गए। पेयजल की गुणवत्ता की जांच के लिए चार पानी के सैंपल भी लिए गए हैं। इसके अलावा सचल चिकित्सा वाहन के माध्यम से 43 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित की गईं।

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जल जनित रोगों से बचाव के लिए लोगों को ओआरएस, जिंक और क्लोरीन की गोलियां वितरित कीं। साथ ही स्वच्छ पेयजल, व्यक्तिगत स्वच्छता और रोग के लक्षणों की स्थिति में तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेने के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया।

ज्योलिकोट पीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने संभाली ओपीडी

मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट में 11 सितंबर को विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विशेष ओपीडी सेवाएं प्रदान कीं। साईं हॉस्पिटल हल्द्वानी के विशेषज्ञ चिकित्सक तथा बृजलाल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. मुकेश कुमार ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने जल जनित रोग से प्रभावित मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया।

12 सितंबर को भी विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवाएं

क्षेत्र के मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 12 सितंबर 2026 को भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट में विशेष ओपीडी आयोजित की जाएगी। इसमें सिटी नर्सिंग होम एंड रिसर्च सेंटर, हल्द्वानी के वरिष्ठ एम.डी. फिजिशियन डॉ. जे.सी. भंडारी एवं उनकी टीम मरीजों का परीक्षण कर चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार प्रदान करेगी। स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्रवासियों से इन विशेषज्ञ सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

प्रभावित क्षेत्रों में लगातार स्वास्थ्य शिविर

स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांजा, वीरभट्टी, बेलवाखान, सरियाताल, ज्योलिकोट तथा भल्यूटी-चोपड़ा सहित प्रभावित क्षेत्रों में लगातार स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविरों में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ आवश्यक दवाएं वितरित की जा रही हैं और जल जनित रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी दी जा रही है।

स्वास्थ्य टीमों को प्रत्येक प्रभावित क्षेत्र में घर-घर जाकर परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने, नियमित निगरानी रखने और किसी भी व्यक्ति में बीमारी के लक्षण पाए जाने पर तत्काल उपचार एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला व बेस चिकित्सालयों में बेहतर उपचार के निर्देश

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने बी.डी. पांडे जिला चिकित्सालय नैनीताल एवं बेस चिकित्सालय हल्द्वानी में जल जनित रोगों से ग्रसित मरीजों को बेहतर उपचार एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित चिकित्सालयों को मरीजों और उनके परिजनों को उपचार के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश भी दिए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जिला चिकित्सालय अथवा बेस चिकित्सालय में उपचार और स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर मरीज या उनके परिजन सीधे मुख्य चिकित्सा अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और आवश्यकतानुसार तत्काल कार्रवाई की जा रही है।

 

Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट 163 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, 65 ब्लड व 4 पानी के सैंपल लिए गए; विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी ओपीडी सेवाएं
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • एसआईआर में दावे-आपत्तियों के निस्तारण की तिथि 28 सितंबर तक बढ़ी, अंतिम मतदाता सूची 3 अक्टूबर को होगी
  • पं. गोविन्द बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर खूंट में विविध कार्यक्रम
  • क्वारब बायपास पर बसों और बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999