अल्मोड़ा। बरेली-अल्मोड़ा-बागेश्वर मोटर मार्ग पर अल्मोड़ा बुक डिपो के निकट ह्यूम पाइप के माध्यम से स्कपर निर्माण कार्य के चलते शहर की यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया गया है। निर्माण कार्य 02 अक्टूबर 2026 की शाम 8 बजे से 03 अक्टूबर की सुबह 8 बजे तक प्रस्तावित है।
निर्माण कार्य के दौरान अपर माल रोड क्षेत्र में यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस ने अलग-अलग मार्गों से आने वाले वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है।
यातायात व्यवस्था इस प्रकार रहेगी—
करबला तिराहे से अपर माल रोड की ओर आने वाले सभी प्रकार के चौपहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
सीतापुर मोड़/खुखरी गेट से अपर माल रोड की ओर आने वाले सभी दोपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। दोपहिया वाहन जीआर गेट–थाना बाजार–मिलन तिराहा मार्ग से होकर जाएंगे।
लक्ष्मेश्वर तिराहे से अपर माल रोड की ओर आने वाले सभी भारवाहक वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
टैक्सी स्टैंड से करबला की ओर जाने वाले सभी दोपहिया एवं चौपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
अल्मोड़ा पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि निर्माण कार्य के दौरान निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें और पुलिस द्वारा सुझाए गए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। निर्माण कार्य के दौरान असुविधा से बचने के लिए वाहन चालक अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुरूप बनाएं।



