Friday, October 2, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

October 1, 2026

बहुउद्देशीय शिविर में मंत्री कैड़ा ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, राजनीति
0
बहुउद्देशीय शिविर में मंत्री कैड़ा ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। राजकीय कॉलेज रवाईखाल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में उत्तराखंड सरकार के शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन तथा जलागम प्रबंधन मंत्री राम सिंह कैड़ा ने जनता की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को शिविर में प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शिविर में विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। समाज कल्याण विभाग की ओर से पेंशन पत्र वितरित किए गए, जबकि बाल विकास विभाग ने महालक्ष्मी किट प्रदान की। उद्योग विभाग सहित अन्य विभागों ने भी अपनी योजनाओं के अंतर्गत पात्र लोगों को लाभान्वित किया।

स्वास्थ्य, राजस्व, समाज कल्याण, कृषि, दुग्ध विकास, स्वरोजगार सहित विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं। दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं, किसान, युवा एवं जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण एवं जनजागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की गईं।

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि बहुउद्देशीय शिविर का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक जनशिकायत का गंभीरता से निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि जब तक शिकायतों का पंजीकरण एवं आवश्यक कार्रवाई पूरी नहीं हो जाती, संबंधित अधिकारी शिविर स्थल पर उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें।

इस दौरान मंत्री ने आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर 20 लोगों ने किया रक्तदान

Next Post

भवाली में शराब की दुकान पर छापा, ओवररेटिंग का खुलासा

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • भवाली में शराब की दुकान पर छापा, ओवररेटिंग का खुलासा
  • बहुउद्देशीय शिविर में मंत्री कैड़ा ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
  • राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर 20 लोगों ने किया रक्तदान
  • 02 अक्टूबर की रात से अल्मोड़ा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, अपर माल रोड पर वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित
  • वन्यजीव सप्ताह में संरक्षण और जैव विविधता का संदेश

Next Post
भवाली में शराब की दुकान पर छापा, ओवररेटिंग का खुलासा

भवाली में शराब की दुकान पर छापा, ओवररेटिंग का खुलासा

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub