Friday, October 9, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

October 8, 2026

बेस अस्पताल में सुरक्षित रक्त सेवा को मिलेगा नया आयाम, ट्रांसफ्यूजन कमेटी ने बनाई बेहतर व्यवस्था की रणनीति

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, चिकित्सा, रोजगार, शिक्षा
0
बेस अस्पताल में सुरक्षित रक्त सेवा को मिलेगा नया आयाम, ट्रांसफ्यूजन कमेटी ने बनाई बेहतर व्यवस्था की रणनीति
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा, 08 अक्टूबर। सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान से संबद्ध गोवर्धन तिवारी राजकीय बेस चिकित्सालय में नवगठित हॉस्पिटल ट्रांसफ्यूजन कमेटी (HTC) की पहली बैठक गुरुवार को ओपीडी बाल रोग विभाग के सभागार में आयोजित हुई। बैठक में अस्पताल में सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण रक्त आधान व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के साथ ही मरीजों को आवश्यकता के समय रक्त एवं उसके घटकों की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विस्तार से मंथन किया गया।

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) एवं राज्य रक्त आधान परिषद (SBTC), उत्तराखंड के दिशा-निर्देशों के क्रम में आयोजित बैठक प्राचार्य प्रो. गोविंद सिंह तितियाल के मार्गदर्शन में हुई। कमेटी के चेयरमैन एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डी.सी. पुनेरा तथा संयोजक सचिव/नोडल अधिकारी एवं प्रभारी रक्त केंद्र डॉ. आशीष जैन की अगुवाई में हुई बैठक में रक्त केंद्र की कार्यप्रणाली को मजबूत करने तथा मरीजों को समय पर सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

बैठक में रक्त एवं उसके विभिन्न घटकों की उपलब्धता, गुणवत्ता, सुरक्षित रक्त आधान तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित रक्त आपूर्ति को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। चिकित्सकों और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर रक्त की आवश्यकता वाले मरीजों को समय पर सेवा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में निश्चेतक विभागाध्यक्ष डॉ. उर्मिला पलड़िया, पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष एवं क्लीनिकल हीमेटोलॉजिस्ट डॉ. अंकित कौशिक, मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार, सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश सिंह चौहान, ऑर्थोपेडिक विभागाध्यक्ष डॉ. शुजा नाजिम, इमरजेंसी विभाग के मेडिकल ऑफिसर डॉ. नीलेश एवं डॉ. किरन, गायनी विभाग से डॉ. श्वेता एवं डॉ. मेघा, बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार सिंह एवं डॉ. नौशीन, रेडिएशन थेरेपी प्रभारी डॉ. अंकुर यादव, ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. भावना पंत, दंत रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल पांडे सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।

इसके अलावा नर्सिंग प्रशासन से उप नर्सिंग अधीक्षिका लीला बिष्ट एवं पुष्पा राजवंश, मेडिकल सोशल वेलफेयर ऑफिसर हेम चंद्र बहुगुणा, बायोमेडिकल इंजीनियरिंग से सीनियर तकनीशियन प्रकाश डंगवाल, लैब तकनीशियन महावीर कुंवर एवं दीपक जोशी सहित अन्य संबंधित कर्मचारी बैठक में उपस्थित रहे।

बैठक में सभी सदस्यों ने रक्त केंद्र की सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराने के लिए आपसी समन्वय से कार्य करने पर सहमति जताई। साथ ही अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक सहभागिता तथा गैर सरकारी संगठनों का सहयोग लेने का निर्णय लिया गया।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

कल सुबह 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन, घबराएं नहीं—यह चेतावनी नहीं, सिस्टम की होगी अग्निपरीक्षा

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • रामनगर डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य को धमकाने का मामला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा; सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से खुलासा
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • काठगोदाम में स्कूटी चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार
  • कल सुबह 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन, घबराएं नहीं—यह चेतावनी नहीं, सिस्टम की होगी अग्निपरीक्षा
  • बेस अस्पताल में सुरक्षित रक्त सेवा को मिलेगा नया आयाम, ट्रांसफ्यूजन कमेटी ने बनाई बेहतर व्यवस्था की रणनीति

Next Post
कल सुबह 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन, घबराएं नहीं—यह चेतावनी नहीं, सिस्टम की होगी अग्निपरीक्षा

कल सुबह 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन, घबराएं नहीं—यह चेतावनी नहीं, सिस्टम की होगी अग्निपरीक्षा

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub