Sunday, October 25, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

May 21, 2021

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने प्रख्यात पर्यावरणविद् सुंदर लाल बहुगुणा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा, 21 मई, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने देश व दुनिया को चिपको आंदोलन व पर्यावरण का संदेश देने वाले सुंदरलाल बहुगुणा जी के निधन को उत्तराखंड, देश व दुनिया की अपूर्णीय क्षति बताया है। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी. सी. तिवारी ने कहा कि बहुगुणा एक प्रबुद्ध, प्रतिबद्ध गांधीवादी सादगी की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने पूरा जीवन रचना व संघर्ष में व्यतीत किया। उनके निधन ने पूरी दुनिया को प्रभावित करने वाले एक मनीषी को खो दिया है।

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पी. सी. तिवारी ने कहा कि वे युवा अवस्था में श्री बहुगुणा जी के संपर्क में आए थे। अल्मोड़ा महाविद्यालय में पढ़ाई के लिए आए ग्रामीण परिवेश में छात्रों ने पर्वतीय युवा मोर्चा के नाम से संगठन खड़ा कर कोसी कटारमल में एक माह का वृक्षारोपण शिविर व दीवार बंदी का कार्यक्रम लिया था। जिसमें सैकड़ों युवा, प्राध्यापक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के बीच सामाजिक, राजनीतिक पर्यावरणीय प्रश्नों व देश में आपातकाल में होने वाले मानवाधिकारों के हनन पर गहन चर्चा होती थी। सुंदरलाल जी उस शिविर में आए थे। 6 अक्टूबर 1977 को नैनीताल में वनों की नीलामी के विरोध में हम साथ- साथ थे। बहुगुणा जी ने मुंह पर पट्टी बांध कर व हमने नारे लगाकर विरोध किया था।

टिहरी डैम का उनके द्वारा शुरू से ही विरोध किया गया। उनको लेकर सरकारों, ठेकदारों की लॉबी, राजनीति उनके ख़िलाफ़ अभियान चलाती थी लेकिन वो कभी डिगे नहीं और ना ही उन्होंने कोई समझौता किया। यदि समय रहते उनकी आवाज़ को सुना जाता तो जो भयानक संकट टिहरी बांध व जल विद्युत परियोजनाओं से पैदा हुआ है उससे बचा जा सकता था। टिहरी बांध विरोधी उनके नेतृत्व में चल रही उनकी लंबी लंबी भूख हड़तालों के बीच उनके संघर्ष को समर्थन देने के लिए हम लोग भी अनेकों बार वहां पहुंचे थे। आज जनता महसूस करती है यदि सरकारों ने उनकी आवाज़ सुनी होती तो आज उत्तराखंड की स्थितियां इतनी बदतर नहीं होती।

बहुगुणा जी स्वयं एक प्रखर पत्रकार थे। हमें आश्चर्य होता था कि देश दुनिया में ख्याति के शिखर पर पहुंचने के बावजूद भी बहुगुणा जी अपने प्रेस पास से जाड़ों में भी सामान्य सरकारी गाड़ियों से ही यात्रा करते थे। बहुगुणा जी अत्यंत विनम्र, अपने सिद्धांतों के पक्के एवं किसी भी सत्ता या शक्ति के सामने ना झुकने वाले व्यक्तित्व के धनी थे। उनकी निधन से हमने उत्तराखंड व देश व दुनिया को सही राह दिखाने वाले मनीषी को खो दिया है। उपपा उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करती है।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

अल्मोड़ा पुलिस ने मिशन हौसला के तहत महिला की बचाई जान

Next Post

आयुष्य मंत्रालय द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 14443 इस महामारी में आपकी सहायता करेगा

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • आज है कोजागर शरद पूर्णिमा आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • बिना पुलिस सत्यापन मजदूर रखने पर ठेकेदार का ₹5 हजार का चालान, विधानसभा सत्र और त्योहारों के मद्देनजर अभियान तेज
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

आयुष्य मंत्रालय द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 14443 इस महामारी में आपकी सहायता करेगा

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub