Thursday, October 15, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

July 10, 2026

जाली दस्तावेजों के सहारे बैंक से 19 लाख का ऋण लेने वाला आरोपी गिरफ्तार, अल्मोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

News Deskby News Desk
in अपराध, उत्तराखंड
0
जाली दस्तावेजों के सहारे बैंक से 19 लाख का ऋण लेने वाला आरोपी गिरफ्तार, अल्मोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड, शाखा अल्मोड़ा से कथित रूप से जाली दस्तावेजों के आधार पर 19 लाख रुपये का ऋण प्राप्त कर बैंक को चूना लगाने के मामले में अल्मोड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को चम्पावत जनपद के लोहाघाट क्षेत्र से दबोचा गया।

पुलिस के अनुसार, 4 नवंबर 2025 को उत्तराखण्ड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड, शाखा अल्मोड़ा के प्रबंधक समीर भटनाकर ने कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर देकर बताया कि हिमांशु कुमार, जो स्वयं को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) अल्मोड़ा प्रथम वृत्त का अधीक्षण अभियन्ता दर्शाते हुए बैंक में जाली दस्तावेज प्रस्तुत कर 19 लाख रुपये की क्रेडिट लिमिट स्वीकृत कराने में सफल हुआ। इसके बाद उसने क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कथित रूप से फर्जी तरीके से ऋण प्राप्त कर बैंक को आर्थिक नुकसान पहुंचाया।

तहरीर के आधार पर कोतवाली अल्मोड़ा में एफआईआर संख्या 94/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) एवं 61(2) में मुकदमा दर्ज किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोड़के के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत वांछित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी कोतवाली अल्मोड़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी एवं तलाश के बाद 9 जुलाई 2026 को अभियुक्त को लोहाघाट (जनपद चम्पावत) से गिरफ्तार कर लिया।

विवेचना के दौरान मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 336(3), 338 एवं 340(2) की भी बढ़ोतरी की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त

हिमांशु कुमार (31 वर्ष)

पुत्र – जसराम

निवासी – ग्राम दरकोट, पोस्ट रॉथी, थाना मुनस्यारी, जनपद पिथौरागढ़।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

– उपनिरीक्षक मनोज कुमार, प्रभारी चौकी बेस, कोतवाली अल्मोड़ा

– कांस्टेबल सुन्दर लाल बाराकोटी

– कांस्टेबल सूरज कुमार

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

जन-जन के द्वार पहुँची सरकार: हल्द्वानी सेवा पखवाड़ा शिविर में 105 शिकायतें दर्ज, 86 का मौके पर समाधान, 390 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • नैनीताल में राजस्व मामलों के निस्तारण में तेजी, एक वर्ष में 31,979 वाद निपटाए
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub