Wednesday, July 29, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

May 26, 2026

अल्मोड़ा पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 115 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 6 वाहन सीज

News Deskby News Desk
in अपराध, उत्तराखंड
0
अल्मोड़ा पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 115 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 6 वाहन सीज
Spread the love

अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोडके एस एस पी के सख्त निर्देशों पर जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान, पर्यटन सीजन एवं वीआईपी भ्रमण को देखते हुए अल्मोड़ा पुलिस द्वारा मंगलवार को जनपदभर में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य कानून व्यवस्था बनाए रखना, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना तथा असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना रहा।

एसएसपी चंद्रशेखर घोडके ने सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सतर्क निगरानी रखने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर बनाए रखने तथा शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

इसी क्रम में दिनांक 26 मई 2026 को हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन तथा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थाना एवं कोतवाली प्रभारियों ने अपनी-अपनी पुलिस टीमों के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के दौरान प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों, मुख्य मार्गों, जनपद प्रवेश मार्गों तथा संवेदनशील स्थलों पर वाहनों की गहन जांच की गई। पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई।

चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने, ओवरस्पीडिंग, अधूरे एवं त्रुटिपूर्ण दस्तावेज, रैश ड्राइविंग तथा मॉडिफाइड/रेट्रो साइलेंसर लगाने जैसे मामलों में कुल 115 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। वहीं विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं यातायात पुलिस द्वारा 6 वाहनों को सीज भी किया गया।

इसके अतिरिक्त पुलिस सत्यापन के बिना रह रहे अथवा घूम रहे 11 बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई, जबकि 18 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कराया गया।

अल्मोड़ा पुलिस ने आमजन एवं वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Previous Post

बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने हेतु नैनीताल पुलिस की पीस कमेटी बैठक

Next Post

वीकेंड वाली भीड़ संडे को…देहारदून की इन गुफाओं में क्या कर रहे राजस्थान वाले? बोले- वहां जीना मुहाल

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • आज है गुरु पूर्णिमा,व्यास पूर्णिमा आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक पंचांग और राशिफल
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • विकसित भारत की राह: प्रतिभा, समान अवसर, सुशासन और राष्ट्रीय एकता का संकल्प
  • युवा शक्ति विकसित भारत के संकल्प को करेगी साकार: रेखा आर्या
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
वीकेंड वाली भीड़ संडे को…देहारदून की इन गुफाओं में क्या कर रहे राजस्थान वाले? बोले- वहां जीना मुहाल

वीकेंड वाली भीड़ संडे को...देहारदून की इन गुफाओं में क्या कर रहे राजस्थान वाले? बोले- वहां जीना मुहाल

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999