Saturday, June 13, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

May 26, 2026

बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने हेतु नैनीताल पुलिस की पीस कमेटी बैठक

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने हेतु नैनीताल पुलिस की पीस कमेटी बैठक
Spread the love

नैनीताल, 26 मई 2026। आगामी मुस्लिम समुदाय के पवित्र पर्व बकरीद (ईद-उल-अजहा) को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से नैनीताल पुलिस प्रशासन द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर पीस कमेटी बैठकों का आयोजन किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं, व्यापार मंडल पदाधिकारियों, पीस कमेटी सदस्यों तथा विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोगों के साथ संवाद स्थापित किया गया।

इसी क्रम में मंगलवार को थाना मल्लीताल, भवाली, लालकुआं, बनभूलपुरा, हल्द्वानी, काठगोदाम एवं मुखानी क्षेत्र में पीस कमेटी बैठकों का आयोजन किया गया। बैठकें कोतवाली मल्लीताल, भवाली परिसर एवं कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में सम्पन्न हुईं।

बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात डॉ. जगदीश चन्द्र एवं पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल ने की। इस दौरान नगर आयुक्त हल्द्वानी परितोष वर्मा तथा सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ए.पी. बाजपेयी ने भी संयुक्त रूप से प्रतिभाग किया।

बैठक में उपस्थित सभी लोगों से आगामी बकरीद पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना अथवा आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित न करने की अपील भी की गई।

बैठक में इन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर हुई चर्चा

पर्व के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया जाएगा।

संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल एवं गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

प्रशासन द्वारा चिन्हित 12 स्थानों पर ही कुर्बानी किए जाने की जानकारी दी गई।

कुर्बानी स्थलों पर पर्याप्त पानी की व्यवस्था हेतु पूर्व से ही टैंकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

नगर निगम को कुर्बानी स्थलों की नियमित साफ-सफाई तथा अवशेषों के त्वरित निस्तारण हेतु वाहन एवं कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया।

खुले में अवशेष ले जाने एवं फेंकने पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए गए।

विद्युत विभाग को पर्व के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

आमजन से अपील की गई कि कुर्बानी से संबंधित फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर साझा न करें, ताकि सामाजिक सौहार्द बना रहे।

सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट साझा करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

बैठक में क्षेत्रीय समस्याओं एवं स्थानीय सुझावों पर भी विस्तार से चर्चा की गई, जिनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था भंग करने अथवा माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी, निरीक्षक अभिसूचना ज्ञानेंद्र शर्मा, प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल राजेंद्र सिंह रावत, प्रभारी निरीक्षक भवाली प्रकाश मेहरा, प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश फर्त्याल, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय मेहता, प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान, थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, धर्मगुरु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में सम्पन्न कराने का संकल्प लिया।

Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

अल्मोड़ा पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 115 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 6 वाहन सीज

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दशकों का सपना हुआ साकार: ओलिया गांव को मिलेगी सड़क सुविधा, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
  • UKSSSC परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस अलर्ट, सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
  • आईजी एवं एसएसपी ने संभाली कमान, कैंची धाम मेला-2026 की व्यवस्थाओं का लिया जमीनी जायजा
  • धामी सरकार : विकास, सुशासन और जनविश्वास का नया अध्याय
  • द्वाराहाट में चलते-चलते धू-धू कर जली बैंक कर्मी की कार, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Next Post
अल्मोड़ा पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 115 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 6 वाहन सीज

अल्मोड़ा पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 115 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 6 वाहन सीज

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999