Khumani Health Benefits : उत्तराखंड की पहाड़ियों में उगने वाली खुमानी इन दिनों छाई हुई है. मीठे-रसीले स्वाद और खुशबू वाला यह सुनहरा-नारंगी फल कुमाऊं और गढ़वाल की ठंडी जलवायु में खूब होता है. बागेश्वर के चिकित्सक डॉ. ऐजल पटेल लोकल 18 से बताते हैं कि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, पोटैशियम और विटामिन A, C और E पाए जाते हैं. खुमानी का सेवन पाचन शक्ति को मजबूत करने में मदद करता है, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी सहायक है. खुमानी की गुठली से निकाला जाने वाला तेल त्वचा और बालों के लिए वरदान है. यह तेल त्वचा की नमी बनाए रखता है, रूखापन कम करता है, बालों को मजबूत बनाता है. इसके नियमित सेवन से आंखों की रोशनी बेहतर होती है.





