बागेश्वर- आज कांग्रेस समर्थित सदस्यों ने बागेश्वर के पंचायत अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप लगाया और जिला पंचायत कार्यालय में ताला जड़ दिया । कार्यालय में ताला लगने के कारण कोई भी काम काज नहीं हो सका।इस असुविधा के कारण दूर दराज से आए हुए लोगों को वापस लौटना पड़ा आंदोलन कर्ताओं ने कहा कि हम तीन दिन से आंदोलित हैं परन्तु अध्यक्ष एक बार भी उनसे मिलने नहीं पहुंची।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आंदोलित सदस्य गुरुवार को जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे। यहां पंहुच कर खूब नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। इसके बाद जिला पंचायत कार्यालय गेट पर ताला ठोक दिया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पहले जिला पंचायत अध्यक्ष ने मनमाने तरीके से बजट आवंटन किया। अब वह हठधर्मिता पर उतर आईं हैं। उनके आंदोलन को तीन दिन हो गए हैं। उन्होंने उसने बात करने तक की जहमत नहीं उठाई। उनके इस रवैये के चलते जिले का विकास ठप हो गया है। अपने क्षेत्र से चुनकर आए प्रतिनिधियों बात नहीं सुनी जा रही है। सदन को रिमोट कंट्रोल के माध्मय से चलाया जा रहा है। इस तरह की मनमारनी सहन नहीं होगी। यह तालाबंदी अनिश्चितकालीन रहेगी। इस दौरान पूर्व जिपंअ व वर्तमान सदस्य हरीश ऐठानी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार, सदस्य सुरेंद्र सिंह खेतवाल, गोपा धपोला, रूपा कोरंगा, इंद्रा परिहार, रेखा आर्य, वंदना ऐठानी, पूजा आर्य आदि उपस्थित रहे अचानक ताला बंदी के चलते ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और वे सब निराशा अपने घरों को लौट गए जो भी हो इस राजनीतिक खींचतान में नुकसान जनता का ही हुआ।

