Wednesday, July 1, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

July 1, 2026

1 अगस्त से नैनीताल मॉल रोड ‘नो हॉर्न ज़ोन’, झील किनारे नो-पार्किंग; ट्रैफिक सुधार के लिए बड़े फैसले

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, राजनीति
0
1 अगस्त से नैनीताल मॉल रोड ‘नो हॉर्न ज़ोन’, झील किनारे नो-पार्किंग; ट्रैफिक सुधार के लिए बड़े फैसले
Spread the love

नैनीताल, 1 जुलाई। नैनीताल की यातायात व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और पर्यटक-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से प्रशासन ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में बुधवार को मंडलायुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि 1 अगस्त 2026 से मॉल रोड पर वाहनों के हॉर्न बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जुर्माना और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में कुमाऊँ आईजी, जिलाधिकारी, एसएसपी, परिवहन विभाग के अधिकारी, टैक्सी यूनियन के प्रतिनिधि और अन्य संबंधित हितधारकों ने भाग लिया। मंडलायुक्त ने कहा कि नैनीताल अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। ऐसे में मॉल रोड पर अनावश्यक हॉर्न से होने वाला ध्वनि प्रदूषण पर्यटकों के अनुभव को प्रभावित करता है। उन्होंने निर्देश दिए कि नए नियम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि पर्यटकों और स्थानीय लोगों को समय रहते इसकी जानकारी मिल सके।

यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए तल्लीताल डांठ से हनुमानगढ़ी बैंड तक पूरे क्षेत्र को प्रभावी नो-पार्किंग ज़ोन बनाने का निर्णय लिया गया है। पुलिस और परिवहन विभाग को सख्ती से इसका पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बिना वैध फिटनेस वाले सरकारी और निजी वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का फैसला लिया गया। ऐसे वाहनों को सीज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा निजी वाहनों से अवैध टैक्सी संचालन पर भी संयुक्त अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

पर्यटकों की सुविधा के लिए रूसी बाईपास को आधुनिक पार्किंग हब के रूप में विकसित किया जाएगा। जिलाधिकारी को निर्माण एजेंसी का चयन कर विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रस्तावित पार्किंग में शौचालय, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, दुकानें, सीसीटीवी निगरानी सहित सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

मंडलायुक्त दीपक रावत ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि उच्च न्यायालय के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करते हुए सभी निर्णयों को तय समयसीमा में लागू किया जाए, ताकि नैनीताल की यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यटकों के लिए सुविधाजनक बनाया जा सके।

Previous Post

नैनीताल में 2-3 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को किया हाई अलर्ट

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • 1 अगस्त से नैनीताल मॉल रोड ‘नो हॉर्न ज़ोन’, झील किनारे नो-पार्किंग; ट्रैफिक सुधार के लिए बड़े फैसले
  • नैनीताल में 2-3 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को किया हाई अलर्ट
  • 4 जुलाई से फिर जनता के बीच पहुंचेगी सरकार
  • श्रावणी मेले की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
  • होम-स्टे योजना में भ्रष्टाचार के आरोप, डीटीडीओ निलंबित

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999