Wednesday, July 1, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

July 1, 2026

नैनीताल में 2-3 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को किया हाई अलर्ट

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, मौसम
0
पर्यटक यातायात नियमों का करें पालन, स्थानीय संस्कृति का रखें सम्मान : जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल
Spread the love

नैनीताल, 1 जुलाई। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 2 और 3 जुलाई को जनपद नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताए जाने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने और किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि संभावित भारी बारिश के दौरान भूस्खलन, पेड़ों के गिरने तथा मोटर मार्गों के बाधित होने की आशंका को देखते हुए लोक निर्माण विभाग को संवेदनशील स्थानों पर 24 घंटे जेसीबी मशीनों और गैंग कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मार्गों को शीघ्र सुचारु किया जा सके।

उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जिला, परगना एवं विकासखंड स्तर पर आपदा प्रबंधन की आईआरएस (Incident Response System) से जुड़े सभी नामित अधिकारी अपने मुख्यालय पर मौजूद रहेंगे। वहीं तहसील स्तर पर गठित क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) भी पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेगी।

सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने मोबाइल फोन हर समय चालू रखने तथा प्रत्येक घंटे आपदा से संबंधित सूचनाएं तहसील कंट्रोल रूम एवं जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जनता से अपील

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि 2 और 3 जुलाई के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें। नदी-नालों, गधेरों तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के आसपास जाने से परहेज करें और मौसम की चेतावनियों का पालन करें।

आपातकालीन स्थिति में इन नंबरों पर संपर्क करें:

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र: 05942-231178 / 231179 / 231181

मोबाइल: 8272080884

टोल फ्री: 1077

Previous Post

4 जुलाई से फिर जनता के बीच पहुंचेगी सरकार

Next Post

1 अगस्त से नैनीताल मॉल रोड ‘नो हॉर्न ज़ोन’, झील किनारे नो-पार्किंग; ट्रैफिक सुधार के लिए बड़े फैसले

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • 1 अगस्त से नैनीताल मॉल रोड ‘नो हॉर्न ज़ोन’, झील किनारे नो-पार्किंग; ट्रैफिक सुधार के लिए बड़े फैसले
  • नैनीताल में 2-3 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को किया हाई अलर्ट
  • 4 जुलाई से फिर जनता के बीच पहुंचेगी सरकार
  • श्रावणी मेले की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
  • होम-स्टे योजना में भ्रष्टाचार के आरोप, डीटीडीओ निलंबित

Next Post
1 अगस्त से नैनीताल मॉल रोड ‘नो हॉर्न ज़ोन’, झील किनारे नो-पार्किंग; ट्रैफिक सुधार के लिए बड़े फैसले

1 अगस्त से नैनीताल मॉल रोड 'नो हॉर्न ज़ोन', झील किनारे नो-पार्किंग; ट्रैफिक सुधार के लिए बड़े फैसले

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999