Sunday, November 1, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

July 23, 2026

ग्रामीणों के बीच पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को मौके पर दिए समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, राजनीति
0
ग्रामीणों के बीच पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को मौके पर दिए समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश
ख़बर शेयर करें -

भीमताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आजग्रामीणों के बीच पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को मौके पर दिए समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश धारी विकासखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को दूरभाष पर आवश्यक निर्देश देते हुए जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

दौरे के दौरान मंत्री कैड़ा ने मझेड़ा, टाड़ी, धारी, सिलालेख, पहाड़पानी, सुनकिया, लेटीबुगा, सुंदरखाल और सरना सहित कई गांवों का भ्रमण किया। ग्रामीणों ने उनके समक्ष बिजली, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं।

 

मंत्री कैड़ा ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से बातचीत कर समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (PWD) तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अधिकारियों को आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए।

 

उन्होंने कहा कि जिन गांवों तक अभी सड़क सुविधा नहीं पहुंची है, उन्हें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) फेज-4 में शामिल कर भारत सरकार को प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं। स्वीकृति मिलते ही इन गांवों को सड़क संपर्क से जोड़ने का कार्य शुरू किया जाएगा।

 

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि विकास योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। इसी उद्देश्य के साथ सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता है और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

ग्रामीणों ने क्षेत्र का दौरा कर उनकी समस्याएं सुनने और त्वरित कार्रवाई के निर्देश देने पर मंत्री कैड़ा का आभार व्यक्त किया।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

लंबित न्यायिक वादों और राजस्व वसूली में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: जिलाधिकारी अंशुल सिंह

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • मल्ला महल में तीन दिवसीय आजीविका सरस मेले का आगाज, ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को मिलेगा बाजार
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दीपावली पर मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा, छापेमारी के निर्देश
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
लंबित न्यायिक वादों और राजस्व वसूली में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: जिलाधिकारी अंशुल सिंह

लंबित न्यायिक वादों और राजस्व वसूली में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: जिलाधिकारी अंशुल सिंह

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub