Thursday, July 23, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

July 23, 2026

लंबित न्यायिक वादों और राजस्व वसूली में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: जिलाधिकारी अंशुल सिंह

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, राजनीति
0
लंबित न्यायिक वादों और राजस्व वसूली में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: जिलाधिकारी अंशुल सिंह
Spread the love

अल्मोड़ा | 23 जुलाई 2026।

जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित स्टाफ बैठक में न्यायिक वादों, कर संग्रहण, राजस्व वसूली तथा विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने, राजस्व संग्रहण में तेजी लाने तथा विभागीय समन्वय के साथ प्रभावी कार्य करने के निर्देश दिए।

 

बैठक के दौरान अधीनस्थ न्यायालयों में लंबित एवं निस्तारित वादों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने अवगत कराया कि जून माह के अंत तक भारतीय दंड संहिता (IPC) एवं भारतीय न्याय संहिता (BNS) से संबंधित 407 प्रकरण लंबित हैं। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मामलों के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही एनडीपीएस एवं पॉक्सो अधिनियम से जुड़े मामलों की भी समीक्षा कर त्वरित कार्रवाई पर जोर दिया।

 

जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित लंबित मजिस्ट्रियल जांचों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा।

 

खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत चल रही कार्रवाई की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने खाद्य प्रतिष्ठानों का नियमित एवं व्यापक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

बैठक में राजस्व, पुलिस, आबकारी, जीएसटी सहित विभिन्न विभागों के न्यायिक वादों एवं कर संग्रहण की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को राजस्व प्राप्तियों में वृद्धि, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य कर शासन की प्राथमिकताओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने के निर्देश दिए।

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप धौलाखंडी, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत दीक्षिता जोशी, जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, कलेक्ट्रेट का स्टाफ तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Previous Post

ग्रामीणों के बीच पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को मौके पर दिए समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

Next Post

सीमांत कमस्यार की सड़कों पर डीएम अपूर्वा पाण्डे का सख्त रुख, निर्माण कार्यों में देरी पर जताई नाराजगी

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • सीमांत कमस्यार की सड़कों पर डीएम अपूर्वा पाण्डे का सख्त रुख, निर्माण कार्यों में देरी पर जताई नाराजगी
  • लंबित न्यायिक वादों और राजस्व वसूली में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: जिलाधिकारी अंशुल सिंह
  • ग्रामीणों के बीच पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को मौके पर दिए समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा बनभूलपुरा थाना, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण

Next Post
सीमांत कमस्यार की सड़कों पर डीएम अपूर्वा पाण्डे का सख्त रुख, निर्माण कार्यों में देरी पर जताई नाराजगी

सीमांत कमस्यार की सड़कों पर डीएम अपूर्वा पाण्डे का सख्त रुख, निर्माण कार्यों में देरी पर जताई नाराजगी

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999