Champawat ki local news : चंपावत पुलिस ने इस कथित वारदात के सच का खुलासा 24 घंटे में ही कर दिया है. पुलिस ने कहा है कि बुधवार को चंपावत में 16 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों की जांच में कई तथ्य संदिग्ध मिले. पीड़िता के बयान के साथ टेक्निकल और मेडिकल तथ्यों में तालमेल का अभाव पाया गया. परिजनों की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर 10 सदस्यीय एसआईटी गठित की गई थी. मेडिकल परीक्षण में जबरदस्ती या संघर्ष के स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं.






