Monday, August 17, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

June 10, 2022

चारधाम यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब गुरुवार तक सवा अठारह लाख तीर्थयात्री पंहुचने उत्तराखंड

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
चारधाम यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब गुरुवार तक सवा अठारह लाख तीर्थयात्री पंहुचने उत्तराखंड
Spread the love

चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है गुरुवार तक सवा अठारह लाख तीर्थयात्री उत्तराखंड चारधाम दर्शन हेतु पहुंच गये है। चारों धामों में यात्रा सुचारू है तथा मौसम सामान्य है। बदरीनाथ एवं केदारनाथ में हल्की बारिश है। गंगोत्री सहित चारों धामों में मां गंगा का अवतरण पर्व गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया तथा पूजा अर्चना की।प्राप्त आंकड़ों के अनुसार श्री बदरीनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 8 मई से आज तक 618312 तीर्थयात्री धाम पहुंच गये। श्री केदारनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 6 मई से आज तक 598590 तीर्थयात्री केदारनाथ पहुंच गये।
इसमें हेलीकॉप्टर से पहुंचे 61273 तीर्थयात्री भी शामिल हैं।श्री गंगोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि 3 मई से आज तक 333909 तथा श्री यमुनोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि 3 मई से आज तक 250398 तीर्थयात्री यमुनोत्री पहुंच गये है। अभी तक श्री बदरीनाथ-केदारनाथ पहुंचनेवाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या का योग-1216902 है ।
श्री गंगोत्री-यमुनोत्री पहुंचे तीर्थ यात्रियों की संख्या 584307 रही।‌वृहस्पतिवार तक उत्तराखंड चारधाम पहुंचे संपूर्ण तीर्थयात्रियों की संख्या 1801209( अठारह एक हजार दो सौ नौ ) है। बृहस्पतिवार शाम चार बजे तक श्री बदरीनाथ 9362, केदारनाथ 12578 यमुनोत्री 6238 तथा गंगोत्री 9049 तीर्थ यात्री पहुंचे। कपाट खुलने की तिथि 22 मई से अभी तक श्री गुरूद्वारा हेमकुंट साहिब एवं लोकपाल तीर्थ पहुंचे तीर्थ यात्रियों की संख्या 63124 रही है।बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि चारधाम तीर्थयात्रियों के आंकड़े श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति/ पुलिस- प्रशासन/ आपदा प्रबंधन / चारधाम यात्रा प्रशासन / गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के सहयोग से लोकसूचनार्थ तथा मीडिया की तरफ से चारधाम यात्रा संबंधित आंकड़ों की जानकारी पहुंचाने के मद्देनजर जारी किये गये है। इस संबंध में मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी के अनुसार माननीय पर्यटन- धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज जी के निर्देश गोपेश्वर/ रूद्रप्रयाग चारधाम यात्रा समीक्षा बैठक दिनांक 21-22 मई के क्रम में चारधाम यात्रियों के आंकड़े विभिन्न सरकारी एजेंसियों के समन्वय से श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रकोष्ठ द्वारा लोकसूचनार्थ जारी किये जा रहे है।

Previous Post

आज शाम होगी कैबिनेट की अहम बैठक,इन मुद्दों पर लगेगी मुहर

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में “कुम्हारी कला” को पुनर्जीवित करने को लेकर अधिकारियों की बैठक ली

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • मुख्यमंत्री धामी ने चोरगलिया में सुनीं जनसमस्याएं, शेर नाले पर 9.93 करोड़ की लागत से बने डबल लेन सेतु का किया लोकार्पण
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, वृक्षारोपण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण, पत्रिका एवं न्यूज लेटर का विमोचन तथा शपथ ग्रहण समारोह हुआ
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • विभाजन की पीड़ा से राष्ट्र प्रथम के संकल्प तक: एमबीपीजी कॉलेज में भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यशाला

Next Post
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में “कुम्हारी कला” को पुनर्जीवित करने को लेकर अधिकारियों की बैठक ली

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में "कुम्हारी कला" को पुनर्जीवित करने को लेकर अधिकारियों की बैठक ली

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999