Friday, September 18, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

July 16, 2026

हरेला पर वृद्ध जागेश्वर में मुख्यमंत्री धामी ने की विशेष पूजा, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना; डेढ़ क्विंटल की घंटी की समर्पित

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, धार्मिक, राजनीति
0
हरेला पर वृद्ध जागेश्वर में मुख्यमंत्री धामी ने की विशेष पूजा, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना; डेढ़ क्विंटल की घंटी की समर्पित
Spread the love

अल्मोड़ा, 16 जुलाई 2026।

हरेला पर्व के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध वृद्ध जागेश्वर धाम पहुंचकर भगवान शिव की विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने देवाधिदेव महादेव से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना करते हुए उत्तराखंड की निरंतर प्रगति और जनकल्याण के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रद्धा एवं आस्था के प्रतीक स्वरूप डेढ़ क्विंटल (1.5 क्विंटल) वजनी विशाल घंटी श्री वृद्ध जागेश्वर मंदिर को समर्पित की। मंदिर परिसर में उन्होंने कन्या पूजन कर कन्याओं को प्रसाद भी वितरित किया।

 

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वृद्ध जागेश्वर धाम देश के प्रमुख एवं प्राचीन शिव धामों में से एक है, जो अपनी आध्यात्मिक, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए देशभर में विशेष पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड की धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है तथा तीर्थस्थलों पर श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं।

 

पूजा-अर्चना के उपरांत मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं मूलभूत व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिए कि वृद्ध जागेश्वर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध और सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित की जाएं।

 

इस दौरान विधायक जागेश्वर मोहन सिंह मेहरा, दर्जा राज्य मंत्री कुंदन लटवाल, जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, जिलाधिकारी अंशुल सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर. घोड़के, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, मंदिर समिति के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Previous Post

नैनीताल में जनभागीदारी से हजारों पौधे रोपे, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला व्यापक जनसमर्थन

Next Post

चौघानपाटा में सिलेंडर ब्लास्ट का खतरा! धू-धू कर जल उठा भोजनालय, फायर टीम की बहादुरी से टला बड़ा विस्फोट

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया गया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर भीमताल में रक्तदान शिविर, मंत्री कैड़ा ने सुनीं जनसमस्याएं
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
चौघानपाटा में सिलेंडर ब्लास्ट का खतरा! धू-धू कर जल उठा भोजनालय, फायर टीम की बहादुरी से टला बड़ा विस्फोट

चौघानपाटा में सिलेंडर ब्लास्ट का खतरा! धू-धू कर जल उठा भोजनालय, फायर टीम की बहादुरी से टला बड़ा विस्फोट

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999