Monday, November 16, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

June 21, 2026

दन्या से मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात: विकास योजनाओं की झड़ी, क्षेत्र के लिए कई अहम घोषणाएं

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, राजनीति, रोजगार, शिक्षा
0
दन्या से मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात: विकास योजनाओं की झड़ी, क्षेत्र के लिए कई अहम घोषणाएं
ख़बर शेयर करें -

दन्या से मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात: विकास योजनाओं की झड़ी, क्षेत्र के लिए कई अहम घोषणाएंअल्मोड़ा, 21 जून 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दन्या स्थित रामलीला मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इस दौरान उन्होंने राजकीय महाविद्यालय दन्या में 495.88 लाख रुपये की लागत से निर्मित नए भवन का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और उत्तराखंड को विकास, पर्यटन तथा सांस्कृतिक संरक्षण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर अल्मोड़ा में भव्य द्वार का निर्माण किया जाएगा। चमतोला खेल मैदान विकसित किया जाएगा तथा राजकीय महाविद्यालय गरुड़ाबाँज में मिनी स्टेडियम बनाया जाएगा। इसके अलावा जीआईसी गरुड़ाबाँज में चार अतिरिक्त कक्षा-कक्षों का निर्माण, प्रेम मंदिर एवं राधा-कृष्ण मंदिर स्थल का सौंदर्यीकरण, खेती-जटेश्वर मोटर मार्ग के कचौरी नामक स्थान से कलूटा पोलिंग बूथ तक मोटर मार्ग निर्माण तथा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चगेठी के उच्चीकरण की घोषणा भी की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और समृद्धि के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है तथा उत्तराखंड भी तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रही है और उत्तराखंड को वैश्विक आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। केदारखंड और मानसखंड में बढ़ती पर्यटन गतिविधियों से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।

उन्होंने कहा कि जागेश्वर धाम के मूल स्वरूप को संरक्षित रखते हुए मास्टर प्लान के तहत वहां विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्य किए जा रहे हैं। पार्किंग क्षमता बढ़ाने के साथ आधुनिक सुविधाओं का विस्तार भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार धामों के संरक्षण और विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शीतकालीन पर्यटन, आयुर्वेद एवं योग आधारित पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन फेस्टिवल’ की अवधारणा के माध्यम से स्थानीय मेलों और सांस्कृतिक आयोजनों को नई पहचान मिल रही है, जिससे स्वरोजगार के अवसर बढ़े हैं और प्रदेश आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को देश का सबसे फिल्म अनुकूल राज्य बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। नक़ल विरोधी कानून से युवाओं का भर्ती परीक्षाओं में विश्वास बढ़ा है तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। अवैध मदरसों और समाज में भ्रम फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध भी प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है।

इस अवसर पर विधायक मोहन सिंह महरा ने क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं से जुड़े लगभग 40 प्रस्ताव मुख्यमंत्री को सौंपे। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि प्रस्तावों का परीक्षण कर अधिकांश मांगों को विकास योजनाओं में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा।

जनसभा के बाद मुख्यमंत्री दन्या निवासी पवन पंत के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने आयोजित भागवत कथा में सहभाग करते हुए प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक मोहन सिंह महरा, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, गंगा बिष्ट, कुंदन लटवाल, जिलाधिकारी अंशुल सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर. घोड़के, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हल्द्वानी में उमड़ा जनसैलाब, डीएम-एसएसपी संग सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • कालाढूंगी को मुख्यमंत्री धामी की छह बड़ी सौगातें, 200 विद्युत पोल से लेकर मिनी स्टेडियम और अस्पताल के उच्चीकरण तक की घोषणा; कॉर्बेट में 70 महिला जिप्सियों को मिलेगा रोजगार
  • जौलजीबी मेले में सियासी हंगामे की गूंज! विधायक के विवाद के बाद सांस्कृतिक संध्या रद्द, भाजपा पहुंची थाने; ऐतिहासिक मेले की गरिमा पर उठे सवाल
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub