Sunday, June 21, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

June 21, 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हल्द्वानी में उमड़ा जनसैलाब, डीएम-एसएसपी संग सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, शिक्षा
0
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हल्द्वानी में उमड़ा जनसैलाब, डीएम-एसएसपी संग सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास
Spread the love

हल्द्वानी, 21 जून। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में जनपद स्तरीय भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में प्रशासन, पुलिस विभाग, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।

इस वर्ष की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” को केंद्र में रखते हुए आयोजित शिविर में आयुष विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. त्रिलोक बिष्ट एवं मुख्य प्रशिक्षक डॉ. कंचन सूंठा के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। योग विशेषज्ञों ने शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन, तनाव प्रबंधन तथा गंभीर बीमारियों की रोकथाम में योग की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि योग आज विश्वभर में स्वस्थ जीवनशैली का पर्याय बन चुका है। उन्होंने कहा कि वर्तमान की भागदौड़ और तनावपूर्ण जीवन में योग मानसिक शांति और शारीरिक सुदृढ़ता का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी से प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योग के लिए निकालने और इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।

मुख्य आयोजन स्थल मिनी स्टेडियम में 350 से अधिक पुलिसकर्मियों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेयी, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार, जिला क्रीड़ाधिकारी निर्मला पंत, आयुष विभाग की चिकित्सक एवं पैरामेडिकल टीम सहित पुलिस और प्रशासन के अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

इसी क्रम में जनपद के सभी थानों, चौकियों, अग्निशमन इकाइयों तथा पुलिस लाइंस में भी विशेष योग सत्र आयोजित किए गए, जिनमें पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। योग दिवस के माध्यम से जनपदभर में स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश दिया गया।

Previous Post

योग दिवस पर स्वास्थ्य और लोकतंत्र का संगम, S.I.R. अभियान से मतदाताओं को किया जागरूक

Next Post

दन्या से मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात: विकास योजनाओं की झड़ी, क्षेत्र के लिए कई अहम घोषणाएं

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दन्या से मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात: विकास योजनाओं की झड़ी, क्षेत्र के लिए कई अहम घोषणाएं
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हल्द्वानी में उमड़ा जनसैलाब, डीएम-एसएसपी संग सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास
  • योग दिवस पर स्वास्थ्य और लोकतंत्र का संगम, S.I.R. अभियान से मतदाताओं को किया जागरूक
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • योग : संकटग्रस्त विश्व के लिए भारत का अमृत संदेश

Next Post
दन्या से मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात: विकास योजनाओं की झड़ी, क्षेत्र के लिए कई अहम घोषणाएं

दन्या से मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात: विकास योजनाओं की झड़ी, क्षेत्र के लिए कई अहम घोषणाएं

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999