🌺 ॐ श्री गणेशाय नमः 🌺
🪔 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🪔
📍 अल्मोड़ा / हल्द्वानी
📅 गुरुवार, 24 सितंबर 2026
आसौज मास — 8 गते
श्री संवत् 2083 | शाके 1948 | रौद्र नाम संवत्सर
सूर्य देव — दक्षिणायन | ऋतु — शरद
तिथि — भाद्रपद शुक्ल त्रयोदशी | प्रदोष व्रत
वार — गुरुवार
चंद्रमा — कुंभ राशि में स्थित
आनन्दादि योग — श्रीवत्स नामक योग का प्रभाव
🌿 आज का विशेष पंचांग
🔱 प्रदोष व्रत
आज भाद्रपद शुक्ल त्रयोदशी होने के कारण प्रदोष व्रत का विशेष महत्व रहेगा। भगवान शिव की आराधना, दीपदान, जलाभिषेक एवं श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना करना शुभ फलदायी माना जाता है।
🕉️ राहुकाल
दोपहर 1:31 बजे से 3:02 बजे तक
इस अवधि में परंपरानुसार नए शुभ एवं मांगलिक कार्यों का शुभारंभ करने से बचना चाहिए।
✨ शुभ कार्य हेतु अभिजीत नक्षत्र
प्रातः 11:36 बजे से दोपहर 12:25 बजे तक
इस अवधि को शुभ कार्यों के लिए उपयोगी माना जाता है। आवश्यकतानुसार महत्वपूर्ण कार्यों का शुभारंभ किया जा सकता है।
🌟 आज का विस्तृत राशिफल 🌟
♈ मेष राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ एवं मंगलमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में उत्साह बना रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। रुके हुए कार्यों में प्रगति हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा और किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से संपर्क लाभदायक हो सकता है।
शुभ संकेत: आर्थिक लाभ एवं कार्यों में प्रगति।
♉ वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को नई योजनाओं पर कार्य करने का अवसर मिलेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी पुराने कार्य में सफलता मिल सकती है।
शुभ संकेत: कार्यक्षेत्र का विस्तार।
♊ मिथुन राशि
आज आपका दिन शुभ एवं मंगलमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होने के योग हैं। आपकी बुद्धिमत्ता और व्यवहार-कुशलता से कई कार्य सरल हो सकते हैं। व्यापार में नए संपर्क लाभकारी रहेंगे। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।
शुभ संकेत: लाभ एवं नए अवसर।
♋ कर्क राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। लेन-देन के मामलों में विशेष सावधानी बरतें और बिना पूरी जानकारी के आर्थिक निर्णय न लें। कार्यों में जल्दबाजी से बचना लाभकारी रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की चिंता हो सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें।
शुभ संकेत: सावधानी और संयम से सफलता।
♌ सिंह राशि
आज का दिन शुभ एवं मंगलमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। अधिकारियों एवं वरिष्ठ लोगों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। व्यापार में नई योजना पर विचार कर सकते हैं।
शुभ संकेत: कार्यक्षेत्र में उन्नति।
♍ कन्या राशि
आज आपके लिए दिन शुभ एवं मंगलमय रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग हैं। मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। नौकरी और व्यवसाय से जुड़े लोगों को सकारात्मक समाचार प्राप्त हो सकता है। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा।
शुभ संकेत: आर्थिक मजबूती एवं सफलता।
♎ तुला राशि
आज का दिन शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी पुराने परिचित से मुलाकात लाभदायक हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी। रुके हुए कार्यों को गति मिलने की संभावना है।
शुभ संकेत: मित्रों का सहयोग एवं आर्थिक लाभ।
♏ वृश्चिक राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। अनावश्यक जोखिम लेने से बचें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में जल्दबाजी न करें।
शुभ संकेत: संयम एवं सावधानी।
♐ धनु राशि
आज आपका दिन शुभ एवं मंगलमय रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता प्राप्त हो सकती है।
शुभ संकेत: आर्थिक लाभ एवं कार्यसिद्धि।
♑ मकर राशि
आज का दिन आपके लिए विशेष सफलता कारक है। मन प्रसन्न रहेगा और महत्वपूर्ण कार्यों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन संबंधी मामलों में भी अनुकूलता बनी रह सकती है।
शुभ संकेत: सफलता एवं मान-सम्मान।
♒ कुंभ राशि
आज का दिन विशेष सफलता कारक रहेगा। चंद्रमा आपकी राशि में स्थित हैं, जिससे मानसिक सक्रियता और निर्णय क्षमता में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होंगे। मन प्रसन्न रहेगा और योजनाओं को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा।
शुभ संकेत: सफलता एवं नई संभावनाएं।
♓ मीन राशि
आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को अनावश्यक रूप से दूसरों के साथ साझा न करें। जोखिम वाले कार्यों से बचना उचित रहेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।
शुभ संकेत: सतर्कता और धैर्य।
🪷 आज का विशेष धार्मिक उपाय 🪷
आज सभी बारह राशियों के जातक श्रद्धापूर्वक भगवान श्री हरि विष्णु जी की पूजा-अर्चना करें।
🪔 घर में घी का दीपक प्रज्वलित करें।
🌿 केले के वृक्ष पर जल अर्पित करें।
🌼 चंदन एवं जौ अर्पित करें।
📿 विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
🐄 गौशाला में जाकर गौ माता को पीला लड्डू खिलाएं।
श्रद्धा एवं विश्वास के साथ किए गए इन धार्मिक उपायों को विशेष फलदायी माना जाता है।
🔱 श्री हरि ज्योतिष अनुसंधान योग एवं कर्मकांड संस्थान
संबद्ध – भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थान, वाराणसी
🔮 ज्योतिषीय सेवाएं
• बृहद कुंडली निर्माण
• लघु पत्रिका निर्माण
• वार्षिक भविष्यफल
• जन्मपत्रिका मिलान
• लग्न निर्धारण
• जीवन की समस्याओं का ज्योतिषीय समाधान
• ऑनलाइन एवं ऑफलाइन परामर्श
🕉️ उपलब्ध धार्मिक सामग्री
• सिद्ध रुद्राक्ष
• दृष्टि दोष निवारण ताबीज
• धन आकर्षण सिद्ध सुपारी
• घर-दुकान के लिए सिद्ध सुरक्षा कवच
• विभिन्न रत्न एवं धार्मिक सामग्री
🙏 कर्मकांड एवं विशेष पूजा सेवाएं
• अंगारक दोष पूजा
• गुरु चांडाल योग पूजा
• विष योग पूजा
• कालसर्प दोष पूजा — ऑनलाइन/ऑफलाइन
🌺 वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य
पंडित डॉ. मदन मोहन पाठक
33 वर्षों से अधिक का ज्योतिष अनुभव
📞 संपर्क सूत्र : 9411703908




