Thursday, September 24, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

September 24, 2026

धौलादेवी में शिक्षा व्यवस्था को नई मजबूती, जीआईसी भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, शिक्षा
0
धौलादेवी में शिक्षा व्यवस्था को नई मजबूती, जीआईसी भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय
Spread the love

अल्मोड़ा, 24 सितंबर। धौलादेवी विकासखंड में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की गई है। जिलाधिकारी अंशुल सिंह के निर्देश पर राजकीय इंटर कॉलेज भेटा बडौली को क्लस्टर विद्यालय के रूप में संचालित किया गया है। राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ध्याड़ी को भी इस क्लस्टर से जोड़ा गया है।

क्लस्टर व्यवस्था के तहत दोनों विद्यालयों के उपलब्ध शिक्षकों, विषय विशेषज्ञता, भवन एवं अन्य संसाधनों का साझा उपयोग किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को विषयवार शिक्षकों की बेहतर उपलब्धता के साथ समन्वित शैक्षिक वातावरण मिल सकेगा और उनकी व्यक्तिगत शैक्षिक आवश्यकताओं पर भी अधिक प्रभावी ढंग से ध्यान दिया जा सकेगा।

पर्वतीय क्षेत्र में दूरस्थ स्थानों से विद्यालय आने वाले विद्यार्थियों की आवागमन संबंधी कठिनाइयों को देखते हुए वाहन सुविधा उपलब्ध कराने की पहल भी की गई है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के सुरक्षित और सुगम आवागमन के साथ दूरी के कारण पढ़ाई में आने वाली बाधाओं को कम करना है।

राजकीय इंटर कॉलेज भेटा बडौली में उपलब्ध नवनिर्मित एवं बेहतर कक्षा-कक्षों में क्लस्टर की शैक्षिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। दोनों विद्यालयों के विद्यार्थी इन आधारभूत सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। इसके साथ ही हाईटेक शौचालय निर्माण, खेल मैदान के विकास एवं सुदृढ़ीकरण तथा विज्ञान विषय के प्रयोगात्मक अध्ययन के लिए आवश्यक उपकरण एवं सामग्री उपलब्ध कराने की कार्ययोजना भी तैयार की गई है।

Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • धौलादेवी में शिक्षा व्यवस्था को नई मजबूती, जीआईसी भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • कुमाऊं विश्वविद्यालय को मिला नया नेतृत्व, प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने संभाला कुलपति पद का कार्यभार
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • नंदा देवी महोत्सव की भव्य शोभायात्रा को देखते हुए नैनीताल में 23 सितंबर को सभी स्कूल-कॉलेज बंद

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999