ॐ श्री गणेशाय नमः श्री संवत 2080, श्री शाके 1944,यह वर्ष पिंगल नाम संवत्सर, रवि उत्तरायण, बसन्त ऋतु, वैशाख शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि बुध पूर्णिमा उपवास,चंद्र ग्रहण भारत में अदृश्य रहेगा जिसका कोई धार्मिक महत्व नहीं है, और नही सूतक लगेगा। वैशाख मास,दिन 22 गते,शुक्रवार, आनन्दादि योग मध्य गद नाम योग, स्वाति नक्षत्र,चंद्रमा तुला राशि में स्थित रहेंगे। राहुकाल प्रातः 10.30 से 12.00 बजे तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य वर्जित रहेंगे।
श्री हरि ज्योतिष अनुसंधान योग एवं कर्मकांड संस्धानम् संवद्ध वाराणसी उत्तर प्रदेश द्वारा आपको मिलने वाली सुविधाऐं —हमारे यहां से आप बृहद कुंडली निर्माण, लघु पत्रिका निर्माण, जन्म पत्रिका मिलान, लग्न निर्धारण, भविष्यफल, वार्षिक भविष्यफल, एवं दैनिक जीवन में आ रही अनेक प्रकार की समस्याओं का ज्योतिषी समाधान ऑनलाइन व्हाट्सएप पर प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से पूजा-पाठ अनुष्ठान संकल्प लेकर ऑनलाइन करा सकते हैं। हमारे यहां से आपको नजर के विशेष ताबीज प्रदान किए जाते हैं जो आपको कुदृष्टि से बचाते हैं ।वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित डॉक्टर मदन मोहन पाठक मोबाइल नंबर 94 1170 3908
मेष राशि दिन अच्छा है स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है आज मन प्रसन्न रहेगा कुछ नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।
वृषभ राशि दिन अच्छा है चल अचल संपत्ति जुड़ सकती है मन प्रसन्न रहेगा स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा पारिवारिक जीवन में हर्ष उल्लास रहेगा व्यवसाय और व्यापार में विशेष लाभ रहेगा।
मिथुन राशि दिन अनुकूल है आज मन प्रसन्न रहेगा आज सामाजिक कर्तव्यों का निर्वहन भली-भांति निभाएंगे पदोन्नति संभव है धार्मिक मांगलिक कार्य संपन्न होंगे चल अचल संपत्ति जुड़ सकती है।
कर्क राशि दिन मध्यम है स्वास्थ्य नरम रहेगा अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें कानूनी उलझनों से बचें लेनदेन में सतर्कता बरतें भावुकता में कोई निर्णय न लें
सिंह राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा आज आप कुछ नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं साथ ही आज कोई महत्वपूर्ण खुशखबरी प्राप्त होगी जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा आज मन प्रसन्न रहेगा आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी मित्र सहयोग करेंगे प्रेम प्रसंग में सफलता रहेगी मन प्रसन्न रहेगा पैत्रृक संपत्ति जुड़ सकती है।
तुला राशि आपका दिन शुभ है आज घर पर शुभ और मांगलिक कार्य संपन्न होंगे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा व्यापार और व्यवसाय में विशेष लाभ रहेगा पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी।
वृश्चिक राशि दिन मध्यम है स्वास्थ्य नरम रहेगा अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें दौड़ भाग बनी रहेगी कार्यक्षेत्र आजीविका में संघर्ष रहेगा परिश्रम अधिक करना पड़ेगा।
धनु राशि दिन अच्छा है आज आप प्रसन्न रहेंगे मित्र सहयोग करेंगे प्रेम प्रसंग में सफलता रहेगी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं भूमि भवन वाहन संबंधी सुख प्राप्त होंगे।
मकर राशि आपका दिन शुभ है आज सामाजिक यश प्रतिष्ठा बढ़ेगी मन प्रसन्न रहेगा कोई महत्वपूर्ण खुशखबरी प्राप्त होगी जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा घर परिवार में सुख शांति रहेगी।
कुंभ राशि दिन अच्छा है स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा भूमि भवन वाहन संबंधी सुख प्राप्त होंगे आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है आज आप कुछ नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं चल अचल संपत्ति का लाभ रहेगा।
मीन राशि दिन मध्यम है दौड़ भाग बनी रहेगी स्वास्थ्य नरम रहेगा विरोधी सक्रिय रहेंगे लेन-देन में सतर्कता बरतें अजनबी लोगों पर भरोसा ना करें कानूनी उलझनों से दूर रहें।
आज सभी 12 राशियों के लोग माता लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना करें घर पर घीं का दीपक जलाएं लक्ष्मी माता का षोडशोपचार पूजन करें लाल बस्त्र आभूषण शृंगार सामाग्री माता को चढ़ाएं ॐ श्रीं ह्लीं श्रीं कमले कमलालए प्रसीद प्रसीद श्री ह्लीं श्रीं महालक्ष्यम्ये नमः इस मंत्र का जाप करें विशेष लाभ रहेगा।आज घर पर सत्यनारायण जी की कथा करवाने पर विशेष लाभ रहेगा।

