Wednesday, October 28, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

November 16, 2021

पूर्व दर्जा मंत्री विट्टू कर्नाटक ने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पर पार्टी में गुटबाजी करने का लगाया गंभीर आरोप

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा यहां पूर्व दर्जा मंत्री विट्टू कर्नाटक ने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पर पार्टी में गुटबाजी करने का गंभीर आरोप लगाया उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को लिखे पत्र में जिक्र किया “उपर्युक्त विषयक मेरे पत्र दिनांक 26.08.2021 का अवलोकन करने की कृपा करें जिसके द्वारा आपको बताया गया था कि अल्मोडा जनपद के जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वारा अल्मोडा विधानसभा में पार्टी को दो गुटों में बांटने का कार्य किया जा रहा है । जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोडा द्वारा किये जाने वाले कार्यक्रमों की सूचना चन्द लोगों को दी जाती है तथा किसी भी कार्यक्रम में पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं /वरिष्ठजनों को कार्यक्रम की सूचना देना भी उचित नहीं समझा जाता । जिलाध्यक्ष द्वारा विगत पांच वर्षो में पार्टी को कमजोर करते हुये सैकडों वरिष्ठजनों को पार्टी से निष्कासित करने का कार्य किया गया किन्तु उनके द्वारा कभी नये कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोडने कार्य नहीं किया गया । इनके द्वारा अल्मोडा विधानसभा में केवल चंद लोगों को साथ लेकर कार्यक्रम आहूत किये जाते हैं लेकिन जिलाध्यक्ष द्वारा हमें व हमारे साथियों को किसी भी कार्यक्रम की सूचना अथवा प्रतिभाग करने सम्बन्धी जानकारी नहीं दी जाती । जबकि अन्य पार्टियों में जिलाध्यक्षों द्वारा समस्त विधान सभा के दावेदारों/पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाने ,नये सदस्यों को पार्टी से जोडने एवं पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिये कार्य किया जाता है और हमारे जिलाध्यक्ष द्वारा इस परिपाटी को न अपनाकर पार्टी को धडों में बांटने का कार्य किया जाना कांग्रेस पार्टी के हित में नहीं है ।
महोदय उक्त कृत्यों को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि जिलाध्यक्ष द्वारा पार्टी को दो गुटों में बांटकर,वरिष्ठजनों को पार्टी से निष्कासित कर एवं नये सदस्यों को पार्टी से न जोडकर केवल कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने का कार्य किया जा रहा है । मेरे द्वारा पूर्व में पत्र के माध्यम से आग्रह किया गया था कि आप उक्त प्रकरण की एक कमेटी बनाकर निष्पक्ष जांच करें किन्तु अभी तक उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है । दोषियों/पार्टी को कमजोर करने वालों को तत्काल दण्डित किया जाना
अत्यन्त आवश्यक है जिससे आगामी 2022 के चुनाव में पार्टी मजबूती से जनपद की समस्त सीटों में अपना परचम लहरा सके और अल्मोडा विधानसभा में हो रही गुटबाजी को समाप्त किया जा सके । यदि तत्काल अपेक्षित कार्यवाही नहीं की जाती है तो मुझे सभी वरिष्ठजन एवं नजर अंदाज किये गये कर्मठ कांग्रेसजन/पदाधिकारी को साथ लेकर पृथक से पार्टी हित में कार्यक्रम संचालित करने को बाध्य होना पडेगा जिसकी सपूर्ण जिम्मेदारी जिला कांग्रेस कमेटी की होगी “।


प्रतिलिपि-निम्नांकित की सेवा में इस अनुरोध के साथ प्रेषित कि उक्त प्रकरण का संज्ञान लेते हुये
तत्काल अपने स्तर से यथोचित कार्यवाही करने की कृपा करें-
1- माननीय देबेन्द्र यादव जी प्रदेश प्रभारी उत्तराखण्ड कांग्रेस ।
2- माननीय हरीश रावत जी (पूर्व मुख्यमंत्री )अध्यक्ष चुनाव संचालन समिति उत्तराखण्ड।
3- माननीय प्रदीप टम्टा जी (सांसद )उपाध्यक्ष चुनाव संचालन समिति उत्तराखण्ड ।


ख़बर शेयर करें -
Previous Post

आखिर कहां लापता हुआ ढाई साल का मासूम दक्ष

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिनॉंक 17 नवम्बर, 2021 को 75 जनसेवाओं से युक्त ‘‘अपणि सरकार‘‘ पोर्टल तथा राज्य सरकार की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की ऑनलाईन मॉनिटरिंग हेतु ‘‘उन्नति पोर्टल‘‘ का शुभारम्भ किया जाना है प्रस्तावित

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • सड़क दुर्घटना में घायल वरिष्ठ पत्रकार अजय उप्रेती से मिले पर्वतीय पत्रकार महासंघ के पदाधिकारी
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • आज है कोजागर शरद पूर्णिमा आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिनॉंक 17 नवम्बर, 2021 को 75 जनसेवाओं से युक्त ‘‘अपणि सरकार‘‘ पोर्टल तथा राज्य सरकार की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की ऑनलाईन मॉनिटरिंग हेतु ‘‘उन्नति पोर्टल‘‘ का शुभारम्भ किया जाना है प्रस्तावित

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub