Saturday, November 7, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

November 16, 2021

जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आज तहसील स्याल्दे में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा 16 नवम्बर, 2021 (सूचना)- जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आज तहसील स्याल्दे में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। स्थानीय विधायक महेश जीना की अध्यक्षता में हुए इस शिविर में जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने मौके पर दर्ज शिकायतों को सुना और अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया। बहुउद्देशीय शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 124 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा 34 लोगों के मानसिक दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये गये। समाज कल्याण विभाग द्वारा 05 लोगों के वृद्वावस्था पेंशन फार्म जारी किये गये तथा 12 लोगांे को दिव्यांग उपकरण भी वितरित किये गये। पंचायती राज विभाग द्वारा 5 परिवार रजिस्टर की प्रतिलिपि जारी की गयी। शिविर में 14 लोगों के आधार कार्ड में सुधार किया गया। एस0बी0आई0 द्वारा 07 समूहों को सीसीएल जारी की गयी।
इस शिविर में कुल 95 शिकायतें दर्ज की गयी जिसमें सड़क, विद्युत, स्वास्थ्य, पेयजल, राजस्व, समाज कल्याण, पीएमजीएसवाई, बाल विकास, कृषि, शिक्षा, सिंचाई आदि विभागों से रही। जिलाधिकारीने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो शिकायतें शिकायतकर्ता द्वारा दर्ज करायी गयी है उनका निस्तारण एक सप्ताह के भीतर करते हुए शिकायतकर्ता को भी अवश्य रूप से अवगत कराया जाय।
शिविर में पहाड़पानी-कोटसारी पेयजल लाईन में पानी नहीं आने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये साथ ही बहेडगॉव लिफ्ट योजना का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने देघाट सिंचाई नहर के चल रहे जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण तहसीलदार को करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने तामढौन लिफ्ट योजना के पुर्ननिर्माण कार्य को राज्य सैक्टर में रखने के निर्देश दिये। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा जिलाधिकारी से मॉग रखी की नियोजन समिति की बैठक की जाय और अनुपूरक योजनाओं को जिले में भेजा जाय। शिविर में जिलाधिकारी ने स्वजल कोर्डिनेटर के अनुपस्थित रहने पर वेतन रोकने व स्पष्टीकरण लेने के निर्देश खण्ड विकास अधिकारी को दिये। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी को निर्देश दिये कि सभी विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया जाय कि वे समय से खुल रहे या नहीं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो इसका विशेष ध्यान दिया जाय।
बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभागीय योजनाओं से लोगो को लाभान्वित किया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा विभाग से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी हेतु स्टॉल भी लगाये गये। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख करिश्मा टम्टा, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे के अलावा अन्य जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिनॉंक 17 नवम्बर, 2021 को 75 जनसेवाओं से युक्त ‘‘अपणि सरकार‘‘ पोर्टल तथा राज्य सरकार की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की ऑनलाईन मॉनिटरिंग हेतु ‘‘उन्नति पोर्टल‘‘ का शुभारम्भ किया जाना है प्रस्तावित

Next Post

डा पंत बने अल्मोड़ा जिले के सीएमओ

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • धनतेरस विशेषांक – भगवान धन्वंतरि जयंती एवं यम दीपदान
  • श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ 11 दिवसीय रामलीला महोत्सव संपन्न, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 नशीले इंजेक्शनों के साथ युवक गिरफ्तार
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

डा पंत बने अल्मोड़ा जिले के सीएमओ

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub