Sunday, May 18, 2025
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

December 3, 2021

जिला अधिकारी वन्दना सिंह ने आज कटारमल क्षेत्र का भ्रमण कर पर्यटन विभाग के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
Spread the love

अल्मोड़ा 03 दिसम्बर, 2021 (सूचना)- जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने आज कटारमल क्षेत्र का भ्रमण कर पर्यटन विभाग के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कटारमल व आसपास के क्षेत्रों में स्वदेश दर्शन योजना व 13 डिस्ट्रिक 13 डेस्टिनेशन योजना के अन्तर्गत हुए कार्यों का निरीक्षण किया। कटारमल में बने सोविनियर शॉप, इण्टरप्रिटेशन सेन्टर व कैफे शॉप का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि कटारमल में बाहर से आने वाले पर्यटकों की संख्या अधिक है इसको देखते हुए इन सेन्टरों में स्थानीय युवाओं व महिलाओं को स्वरोजगार देकर यहॉ पर विभिन्न तरह की सेवायें उपलब्ध करायी जा सकती है। उन्होंने कहा कि कटारमल में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए काफी अधिक सम्भावनायें है इसको देखते हुए यहॉ पर हुये अवस्थापना सुविधाओं को अच्छी तरह से उपयोग करने की आवश्यकता है।
भ्रमण के दौरान कटामल गॉव की विभिन्न समस्याओं से भी स्थानीय लोगों ने उन्हें अवगत कराया जिस पर उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कटारमल मन्दिर को जाने वाले पैदल रास्ते में रेलिंग ठीक करने व खराब पड़ी स्ट्रीट लाईटों को ठीक करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। इस दौरान उन्होंने जूनियर हाईस्कूल व प्राथमिक स्कूल का भी निरीक्षण किया। बच्चों से उन्होंने कई सवाल पूछे। उन्होंने अध्यापकों से कहा कि बच्चों के दो वर्ष कोविड की वजह से खराब हुए है इसको देखते हुए बच्चों को और अधिक मेहनत से बच्चों को पढाने की जरूरत है। उन्होंने कटारमल मन्दिर परिसर का भ्रमण कर वहॉ पर और अधिक सुविधायें दिये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। भ्रमण के दौरान पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post

जानिए हाल ही में बने पुल पर कहां आयी बड़ी बड़ी दरारें ग्रामीणों का आरोप पुल निर्माण में किया गया घटिया सामग्री का उपयोग

Next Post

कल लगने वाले खग्रास सूर्य ग्रहण का कोई धार्मिक महत्व नहीं भारत में अदृश्य है ग्रहण-वरिष्ट ज्योतिषाचार्य पंडित डा मदन मोहन पाठक

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • अल्मोड़ा: बैंक में 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
  • नारद जयंती एवं पत्रकार सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
  • मानसून से पहले अल्मोड़ा पुलिस तैयार: पुलिस लाइन में दो दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न
  • ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना द्वारा प्रदर्शित अद्वितीय साहस, शौर्य और पराक्रम को ससम्मान
  • अद्भुत और अनोखा: भोपाल का राष्ट्रीय मानव संग्रहालय

Next Post

कल लगने वाले खग्रास सूर्य ग्रहण का कोई धार्मिक महत्व नहीं भारत में अदृश्य है ग्रहण-वरिष्ट ज्योतिषाचार्य पंडित डा मदन मोहन पाठक

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999