चंपावत जनपद से एक बहुत दुखद खबर सामने आ रही है। जहांं बेटे के जन्मदिन की पार्टी के बाद मेहमानों को छोडक़र लौट रहे पिता समेत दो ग्रामीणों की हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुधवार रात कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत और दो अन्य के गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन में घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया। हादसे की खबर करीब आठ घंटे बाद मिल सकी। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पल भर की खुशियां मातम में बदल गई।जानकारी के अनुसार बुधवार को पाटी के ग्राम नरियालटाक ढरोज निवासी डूंगर सिंह के बेटे का जन्मदिन था। रात में जन्मदिन मनाने के बाद डूंगर सिंह मेहमानों को छोडऩे के लिए कार से मूलाकोट गए थे। जहांं से लौटते समय रात 10 बजे बाद रैंगलबैंड से एक किमी दूर देवीधुरा की तरफ कार 80 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दौरान हादसे में डूंगर सिंह पुत्र गणेश सिंह और वहीं के होशियार सिंह पुत्र महा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रकाश सिंह पुत्र गणेश सिंह और मदन सिंह पुत्र खुशाल सिंहघायल हो गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है

