देहरादून अगर सूत्रों की मानें तो कुछ इस तरह के संकेत आ रहे हैं कि कुछ कांग्रेसी विधायक यथाशीघ्र भाजपा का दामन थाम सकते हैं राजनीतिक जानकारों की बात मानें तो राज्य में कांग्रेस के कई नेता एक-एक करके भाजपा में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक कुमाऊं मंडल से कांग्रेस के कुछ विजयी प्रत्याशी, विधायक बहुत जल्द भाजपा का दामन थाम सकते हैं।,फिलहाल इस बात की कहीं कोई पुष्टि तो नहीं हो पा रही है, इतना जरूर है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिस अंदाज में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिले, इससे यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि उत्तराखंड में कांग्रेस के कई विधायक बहुत जल्दी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। यहां तक कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत का भी कांग्रेस से मोह भंग हो रहा है जैसा कि होली के अवसर पर उन्होंने स्वयं कहा था कांग्रेस हरीश रावत रूपी इस नेता का होलिका दहन कर दो




