Tuesday, October 6, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

September 3, 2021

जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने विकास भवन में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास और समाज कल्याण द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा की

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा 03 सितम्बर, 2021 जिलाधिकारी वंदना सिंह ने वृहस्पतिवार को विकास भवन में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास और समाज कल्याण विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि विभाग की पंहुच लाभार्थी तक हो न की लाभार्थी विभाग के पास आये। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्री गांव में प्रत्येक पात्र लाभार्थी को योजनाओं का लाभ दिलवाने का प्रयास करें। समीक्षा के दौरान उन्होने टेक होम राशन योजना के अन्तर्गत बंटने वाले राशन का लाभ सभी पात्र महिलाओं और बच्चों को समय से देने के निर्देश दिये साथ ही समस्त बीडीओ को 02 आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिये और निरीक्षण के दौरान यह देखा जाय कि समय से टेक होम राशन बंट रहा है कि नहीं। जनपद में चिन्हित अति कुपोषित बच्चों को नेशनल न्यूट्रीशन मिशन की टीमों को प्रत्येक बच्चे के स्वास्थ्य जांच करने के निर्देश दिये। 2016-17 में नन्दा गौरा योजना के अन्तर्गत पात्र बालिकाओं का सर्वे करने के निर्देश दिये जिससे उन्हे योजना का लाभ दिलाया जा सके। जिलाधिकारी ने ‘‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ‘‘ योजना में ज्यादा लिंगानुपात वाले ब्लाकों में जागरूकता अभियान व महिलाओं का मार्गदर्शन व वहां पर बेटियों को ब्रांड एम्बसेडर जैसी गतिविधियों करने को कहा जिससे ऐसे स्थानों मंे लिंगानुपात कम किया जा सके। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी सभी महिलाओं को हो साथ ही उन्हे इसका लाभ भी दिलायें। जिलाधिकारी ने वन स्टॉप सेन्टर में आने वाली महिलाओं की सही ढंग से काउंसिलिंग व घरेलू हिंसा में शिकार महिलाओं को उचित मार्गदर्शन करने के साथ ही वन स्टॉप सेन्टर की जानकारी अधिक से अधिक महिलाओं को हो इस ओर कार्य करने के निर्देश दिय।बैठक में उन्होने समाज कल्याण विभाग के अधिकाारियों को अनुसुचित जाति कल्याण योजना के अन्तर्गत मिलने वाली छात्रवृत्ति से छूटे लोगों को लाभ दिलाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि इन लोगों को 15 दिन के भीतर छात्रवृत्ति का लाभ दिलाया जाय। उन्होने जनपद में ऐसे दिव्यांगों की सूची तैयार करने के निर्देश दिये जिन्हें अभी तक सहायक उपकरण/कृत्रिम अंग नहीं मिल पाये हैं जिससे उन्हें ये उपकरण दिलवाए जा सके। इस दौरान उन्होने वात्सल्य योजना के आवेदनों को शीघ्र निदेशालय भेजने व उन्हे निस्तारित करने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होने सभी प्रकार की पेंशन लाभार्थियों को समय से पेंशन देने के निर्देश दिये। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव नयन तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीताम्बर प्रसाद आदि उपस्थित रहे।




ख़बर शेयर करें -
Previous Post

दिन दहाड़े बदमाशों ने महिला के गले से लूंटा मंगलसूत्र

Next Post

सीएम पुष्कर सिंह धामी के आवास पर 4 सितम्बर 2021 को मिलन समारोह प्रातः 10 से 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • इलाज बना मौत का कारण! 23 साल की महिला की मौत, ‘पहलवान’ गिरफ्तार
  • जज फार्म में गंदे व झागयुक्त पानी से मचा हड़कंप, सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र
  • मजखाली में सेवा संकल्प शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 658 लोगों ने लिया हिस्सा; 479 को मिला योजनाओं का लाभ
  • लमगड़ा पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को ठगी के नए तरीकों से कराया रूबरू

Next Post

सीएम पुष्कर सिंह धामी के आवास पर 4 सितम्बर 2021 को मिलन समारोह प्रातः 10 से 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub