Thursday, May 15, 2025
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

September 21, 2021

अनुबंधित ढावे पर बसों को न रोकने वाले चालकों की खैर नहीं

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
Spread the love

देहरादून। अनुबंधित ढाबों पर बस न रोकने की शिकायत को उत्तराखंड परिवहन निगम ने गंभीरता से लिया है। अफसरों का कहना है कि दिल्ली रूट पर चलने वाली हर बस को 282 रुपये और ढाबे की पर्ची डिपो में जमा करनी होगा। अगर पैसे और पर्ची नहीं मिली तो चालक और परिचालक दोनों के खिलाफ जुर्माना होगा। मुख्यालय का यह आदेश सभी डिपो में पहुंचा दिया गया है।
उत्तराखंड परिवहन निगम की लंबे रूट की बसों को रास्ते में ढाबे पर रोका जाता है। ताकि सवारी खाना खाकर आगे का सफर तय कर सके। इसके लिए मुख्यालय स्तर से ढाबों संग अनुबंध किया जाता है। हाईवे पर सुरक्षा के लिए लिहाज से यह जरूरी भी है। लेकिन अक्सर यह मामला सामने आता है कि यात्रियों संग ढाबे में बतमीजी हुई या फिर रेट को लेकर विवाद। इसलिए मुख्यालय ने आदेश कर दिया कि दिल्ली से आने के बाद स्टाफ को 282 रुपये व पर्ची जमा करना होगी। 282 रुपये अनुबंध के हिसाब से हर चक्कर में ढाबा संचालक को जमा करने होते हैं। हर माह डिपो से यह रकम मुख्यालय जाती है। अब इन रुपयों को बस चालकों को डिपो में लाना होगा। इससे अनुबंधित ढाबों पर न रोकने की शिकायत दूर होगी। इसके साथ ही पैसा भी प्रतिदिन डिपो व वहां से मुख्यालय को जाता रहेगा। यदि पैसा चालक नहीं पहुंचाता है तो उस पर जुर्माने की भी व्यवस्था की गई है। इससे चालकों में कार्रवाई का डर रहेगा।
सूत्रों की माने तो अनुबंधित ढाबे की बजाय अन्य ढाबे में रोकने पर चालक-परिचालक के मजे होते हैं। उन्हें ढाबा संचालक द्वारा पैसे दिए जाते हैं। इसके अलावा खाना व अन्य सामान मुफ्त में। लेकिन हाईवे पर स्थित यह ढाबे वाले इस आड़ में सवारियों को ज्यादा दामों पर सामान बेचते हैं। रेट लिस्ट व गुणवत्ता को लेकर अक्सर विवाद हो चुका है। हाल में किसी सवारी ने शिकायत की थी। जिसके बाद निगम सख्ती के मूड में आ गया।

Previous Post

तीसरी बार बह गया रानीपोखरी का अस्थाई रास्ता

Next Post

40 वर्षों से कुछ पलों के लिए भी सोई ही नहीं ये महिला

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • रानीखेत अग्निशमन विभाग की सक्रियता: बैंकों और अस्पताल में फायर सिस्टम की जांच, जरूरी दिशा-निर्देश दिए
  • अल्मोड़ा में आपदा प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश
  • पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा: कार 100 फीट गहरी खाई में गिरी, एक की मौत, दो घायल
  • जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने किया निर्माणाधीन वृद्धाश्रम का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • आज का पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

40 वर्षों से कुछ पलों के लिए भी सोई ही नहीं ये महिला

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999