Wednesday, June 25, 2025
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

September 21, 2021

40 वर्षों से कुछ पलों के लिए भी सोई ही नहीं ये महिला

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
Spread the love

नई दिल्ली। कहते हैं कि सुकून की नींद सोना भी किसी वरदान से कम नहीं है। हमारे शरीर के लिए खानपान, व्यायाम अथवा अन्य काम जितनी आवश्यक हैं उतना ही आवश्यक आराम भी है। थकान को मिटाने के लिए जब हम नींद लेते हैं तो उस समय भी हमारे शरीर से कई विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं। कई बार ऐसा होता है कि काम की व्यस्तता के कारण अगर हम आराम नहीं कर पाते तो हम मानसिक और शारीरिक रूप से काफी थका हुआ महसूस करते हैं।
परंतु चीन की ‘ली ज्हानयिंग’ नामक एक महिला ने दावा किया है कि वह तो 40 वर्षों से कुछ पलों के लिए भी सोई ही नहीं है। वह चीन के हेनान की रहने वाली है। ली ज्हानयिंग का कहना है कि बचपन में केवल वह 5-6 वर्षों तक ही सो पाई। इस कहानी पर विश्वास करना आपके लिए थोड़ा कठिन जरूर हो सकता है।लेकिन उनके पति ‘लियू सुओक्विन’ ने भी यही बताया कि, उसने अपनी पत्नी को कभी सोते हुए देखा ही नहीं है। इस समस्या से निजात पाने के लिए उन्होंने अपनी पत्नी को नींद की दवाइयां भी ला कर दी परंतु कोई हल नहीं निकला।
ली ज्हानयिंग के इस दावे के बाद इस बात की पुष्टि करने के लिए बहुत से लोग आए परंतु उन्हें सफलता प्राप्त नहीं हुई। बहुत से चिकित्सकों से इलाज करवाने के बाद भी भी आज तक तो नहीं पाई हैं। लेकिन कुछ ही समय पहले जब ली ने बीजिंग के एक अस्पताल में जांच करवाई तो उनकी इस बीमारी का पता चल गया।
चिकित्सकों ने ली को लगभग 48 घंटों तक निगरानी में रखा। तब जाकर उन्हें पता चला कि ली सोती तो है परंतु सामान्य इंसानों की तरह नहीं। ली आंख खोलकर सोती है, बंद करके नहीं और उनकी नींद बहुत हल्की है। इस बीच उसका दिमाग और शरीर के कई भाग नींद की अवस्था में होते हैं। जब चिकित्सकों ने ली का अवलोकन किया तो, उन्होंने देखा कि अपने पति से बात करते-करते ली की आंखों की पुतलियां सिकुड़ गई, तब उन्हें महसूस हुआ कि ली उस समय सो रही थी।
इसके अतिरिक्त चिकित्सकों ने जिक्र किया कि पूरे दिन में 10 मिनट से अधिक ली की आंखें बंद नहीं होती हैं। इस बात से ली द्वारा किया गया दावा सिद्ध होता है कि वह पिछले 40 वर्षों से सो नहीं पाई है। परंतु वैज्ञानिक आधार पर उसका मस्तिष्क और शरीर की अंग उस अवस्था में चले जाते हैं जैसे एक साधारण व्यक्ति के साथ सोने के दौरान होता है।

Previous Post

अनुबंधित ढावे पर बसों को न रोकने वाले चालकों की खैर नहीं

Next Post

अमन अंसारी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर कांग्रेस जनों में खुशी की लहर

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई नशे में कार चला रहा चालक इंटरसेप्टर की सतर्क चेकिंग में पकड़ा गया, कार सीज
  • दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • इकलौती बेटी की मौत से टूट गया परिवार जानिए कहां का है मामला
  • ईको वैन की छत पर बैठाई सवारियां, देघाट पुलिस ने दिखाई सख्ती — वाहन सीज, भारी जुर्माना
  • आज क्या है खास आइये जानते हैं दैनिक राशिफल एवं पंचांग

Next Post

अमन अंसारी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर कांग्रेस जनों में खुशी की लहर

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999