अल्मोड़ा। जनपद के भैसियाछाना विकासखंड में रहने वाले एक युवक ने पारिवारिक कलह के चलते खुद के ऊपर कैरोसिन छिड़ककर आग लगा दी आग लगने से युवक बुरी तरह झुलस गया। युवक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विकासखंड के ग्राम कुटबे, सेराघाट निवासी हरीश चंद्र दुगार्पाला (34) पुत्र पूरन चंद्र का गुरुवार को अपनी पत्नी से विवाद हो गया। इसी बीच हरीश ने घर में रखे कैरोसिन को खुद के ऊपर उड़ेल दिया। जिसके बाद आग लगा दी।अल्मोड़ा। जिले के भैसियाछाना विकासखंड निवासी एक युवक ने पारिवारिक विवाद में खुद के ऊपर कैरोसिन छिड़ककर आत्महत्या करने की कोशिश की। आग लगने से युवक बुरी तरह झुलस गया। युवक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विकासखंड के ग्राम कुटबे, सेराघाट निवासी हरीश चंद्र दुगार्पाला (34) पुत्र पूरन चंद्र का गुरुवार को अपनी पत्नी से विवाद हो गया। इसी बीच हरीश ने घर में रखे कैरोसिन को खुद के ऊपर उड़ेल दिया। जिसके बाद आग लगा दी।हरीश के इस आत्मघाती कदम से परिजनों में हड़कंप मच पड़ा। किसी तरह उसके कपड़ो में लगी आग को बुझाया गया। परिजन व अन्य लोग शाम को हरीश को लेकर यहां जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। सूचना के बाद कोतवाली से पुलिस भी अस्पताल पहुंची। चिकित्सकों के मुताबिक आग लगने से युवक करीब चालीस प्रतिशत तक जल चुका है। अभी युवक को हायर सेंटर भैज दिया गया है