Wednesday, March 25, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

July 16, 2021

स्व.दानी देवी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा हरेला महोत्सव पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल की अध्यक्षता में संपन्न

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
Spread the love

अल्मोड़ा-स्व.दानी देवी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा हरेला महोत्सव प्रतियोगिता 2021 आज शुक्रवार दिनांक 16.07.2021 को अपरान्ह 1.00 बजे से होटल शिखर के शाही सभागार में माननीय पूर्व अध्यक्ष विधानसभा उत्तराखंड वर्तमान में विधायक जागेश्वर गोविन्द सिंह कुंजवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गयी । पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड माननीय हरीश रावत जी की पहल पर इस वर्ष उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा से हरेला और हरियाली का संदेश आगे बढाने का काम किया किया गया ताकि हरियाली का प्रतीक हरेला पर्व को संरक्षित किया जा सके । हरेला पर्व जो पूर्व में केवल कुमांऊ में मनाया जाता था मा० हरीश रावत जी के प्रयासों से अब पूरे उत्तराखण्ड में लोक त्यौहार के रूप में मनाया जा रहा है,जिसे जन-जन तक पहुंचाने के लिये व नयी पीढी को इस पर्व से जोड़ने के लिये हरेला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में कुल 41महिलाओं ने प्रतिभाग किया जो कुमाऊं परिधान एवं आभूषण पहन कर अपने हरेले के साथ उपस्थित हुई । निर्णायकों प्रोफेसर ईला साह, श्रीमती वसुधा पंत,श्रीमती राधा तिवारी,श्री मनमोहन चौधरी,श्री सुरेश चन्द्र तिवारी,श्री रमेश लाल,श्री नवीन सिंह बिष्ट ,श्री नारायण सिंह थापा,श्री दिपांशु द्वारा प्रत्येक प्रतिभागी के हरेले व परिधान का आंकलन किया गया । प्रथम पुरस्कार रू.4100/-हर्षिता गुरूरानी द्वितीय रू.3100/- सरस्वती आर्या तृतीय विमला तिवारी रू. 2100/- के पुरुस्कार से विजयी रहीं साथ ही ग्यारह प्रतिभागियों को रूपये 1100/-का सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के पश्चात आम,आड़ू आदि फलों की प्रतियोगिता आयोजित की गयी । विजयी तीन महिलाओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रकाश चन्द्र जोशी नगरपालिका अध्यक्ष, बिट्टू कर्नाटक पूर्व दर्जा मंत्री, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पितांबर पांडे, दीवान सतवाल, आनंद सिंह बगड़वाल, लता तिवारी, शोभा जोशी, राजेश बिष्ट ,देवेंद्र प्रसाद कर्नाटक ,हेम जोशी ,रोहित शैली, राकेश बिष्ट ,पूरन रौतेला, ताराचंद जोशी, गुड्डू भोज ,सहित सैकड़ों जन उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन श्री आनंद सिंह रावत प्रदेश महासचिव कांग्रेस पार्टी उत्तराखण्ड द्वारा किया गया। सादर।। आंनद रावत

Previous Post

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज सहस्त्रधारा हेलीपैड के निकट सिटी पार्क में किया पौधरोपण

Next Post

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने की बड़ी कार्रवाई 4.20 करोड़ की संपत्ति जब्त

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • Tasty Chaat: हरी या पीली मटर? जानिए मार्केट वाली टेस्टी चाट का असली सीक्रेट, जो बदल देगा हर बाइट का स्वाद
  • Public Opinion : ‘इससे अच्छा अस्पताल खोल देते’, आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर प्रस्तावित शराब दुकानों पर फूटा गुस्सा
  • अल्मोड़ा: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर तैयारियां तेज, बीएलओ को मिला प्रशिक्षण
  • Kurja Plant Benefits : नवजात बच्चों के लिए दादी-नानी से कम नहीं ये पौधा, इसकी कोमल गर्माहट के कहने ही क्या, जानें उपयोग

Next Post

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने की बड़ी कार्रवाई 4.20 करोड़ की संपत्ति जब्त

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999